लाइव न्यूज़ :

जाजपुरः महिला को काम से घर लौटते समय ऑटो-रिक्शा चालक ने किया अगवा, सुनसान जगह पर 3 पहले से कर रहे थे इंतजार, सामूहिक रेप, चाकू से वार और मरने के लिए छोड़कर भागे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 22:52 IST

जाजपुरः पुलिस ने बताया कि काम से लौटते समय उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया, लेकिन उसे घर पहुंचाने के बजाय चालक शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान स्थान पर ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देदो व्यक्ति थे तथा एकांत स्थान पर नशे में धुत तीन अन्य व्यक्ति उनका इंतजार कर रहे थे। महिला पर चाकू से वार किया और उसे वहीं मरने के लिए छोड़कर भाग गए।अपराध में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में लगे हैं।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर में एक महिला को काम से घर लौटते समय ऑटो-रिक्शा के चालक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया एवं चाकू से वार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की रात हुई, लेकिन इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब महिला ने अपनी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि काम से लौटते समय उसने एक ऑटो-रिक्शा लिया, लेकिन उसे घर पहुंचाने के बजाय चालक शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान स्थान पर ले गया।

पुलिस शिकायत के अनुसार, जब वह वाहन में बैठी तो उसमें चालक के अलावा दो व्यक्ति थे तथा एकांत स्थान पर नशे में धुत तीन अन्य व्यक्ति उनका इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के हाथ को उसके दुपट्टे से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने महिला पर चाकू से वार किया और उसे वहीं मरने के लिए छोड़कर भाग गए।

वह किसी तरह एक राहगीर की मदद लेने में कामयाब रही जिसने उसके परिवार को इसकी सूचना दी। उसे गंभीर हालत में जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाजपुर टाउन थाने के प्रभारी निरीक्षक शरत चंद्र पात्रा ने कहा, "हम अपराध में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में लगे हैं।’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?