लाइव न्यूज़ :

जयपुर: शराब के नशे में बीजेपी नेता के बेटे ने फुटपाथ पर 4 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 1, 2018 18:18 IST

पुलिस के मुताबिक, 35 साल का आरोपी ड्राइवर भारत भुषण मीना ने शराब पी थी। जिसके बाद वह नशे में वह गाड़ी चला रहा था।

Open in App

जयपुर, एक सितंबर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार( 31 अगस्त) की रात में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानाकरी जयपुर पुलिस ने दी है। 

खबरों के मुताबिक, एसयूवी गाड़ी को स्थानीय बीजेपी नेता का बेटा चला रहा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पहले राहगीरों ने एसयूवी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। 

स्थानीय पुलिस अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कार ने कुचला। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोगों की मौत एक सिंतबर की सुबह हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, 35 साल का आरोपी ड्राइवर भारत भुषण मीना ने शराब पी थी। जिसके बाद वह नशे में वह गाड़ी चला रहा था।  उसके खून में कानून वैधता से 9 गुना अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। 

पुलिस ने बताया कि भारत भूषण मीणा और उसके दोस्तों ने शराब पी थी। सबसे पहले उन्होंने गाडी़ ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओरव के भीतर फुटपाथ पर टक्कर मारी। इसके बाद जब कार ने चालक ने कार तेज कर भागने की कोशिश की, तो बैलेंस बिगड़ा और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। ये चार लोग मजदूर थे। जो कि फुटपाथ पर ही सोते थे। 

टॅग्स :जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए