लाइव न्यूज़ :

जयपुर: फिल्म 'स्पेशल 26' के तर्ज पर लूट, आयकर अधिकारी बनकर आए लुटेरे और परिवार को बंधकर बनाकर 50 लाख रुपये और एक किलो सोना लूटे, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2022 14:40 IST

गलता गेट थाने के थानाधिकारी मुकेश कुमार खरदिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच अज्ञात लोग बुधवार शाम को आयकर (आईटी) अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में घुसे। उस समय व्यापारी की पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू सहित पूरा परिवार घर में मौजूद था।

Open in App
ठळक मुद्देसत्यनारायण तांबी के पोते को बंदूक के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और अलमारी की चाभी मांगी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ले लिए हैं और अपराधियों को खोजा जा रहा है।अपराधियों ने योजना को अंजाम देने से पहले व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई थी।

जयपुर:राजस्थान के जयपुर शहर में फिल्म 'स्पेशल 26' के तर्ज पर लूट का अंजाम दिया गया है। शहर के नागतलाई इलाके में पांच अज्ञात लोगों ने बुधवार को एक आटा व्यापारी व उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये नकद और करीब 45 लाख रुपये मूल्य का एक किलो सोना लूट लिया।

 

 

पुलिस ने यह जानकारी दी। गलता गेट थाने के थानाधिकारी मुकेश कुमार खरदिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच अज्ञात लोग बुधवार शाम को आयकर (आईटी) अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में घुसे। उस समय व्यापारी की पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू सहित पूरा परिवार घर में मौजूद था।

पुलिस ने कहा कि लुटेरों ने व्यापारी सत्यनारायण तांबी के पोते को बंदूक के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और अलमारी की चाभी मांगी। थानाधिकारी ने कहा, "हमने आसपास के स्थानों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ले लिए हैं और अपराधियों को खोजा जा रहा है। अपराधियों ने योजना को अंजाम देने से पहले व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, 50 लाख रुपये नकदी और 45 लाख रुपये का सोना लूटा गया है।” पुलिस ने कहा कि डकैत व्यापारी के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए। फोरेंसिक टीम ने बुधवार देर रात मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

शहर की सीमाओं को सील कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। व्यापारी के आवास के पीछे दो दुकानें और एक गोदाम भी है। यह घटना तब हुई जब छह मजदूर और दो लिपिक कार्यस्थल से चले गए। पुलिस ने कहा कि मजदूरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप