लाइव न्यूज़ :

Jaipur: विवाहित महिला का बयान दर्ज करने के बहाने कांस्टेबल ने किया रेप?, बाइक पर होटल में ले जाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 20:50 IST

Jaipur: सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति ने कांस्टेबल भागाराम के खिलाफ शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देघर पहुंचा और उसकी पत्नी को एक होटल के कमरे में ले गया। आरोपी कांस्टेबल घर गया था उस समय वह काम पर गया हुआ था।बाइक पर एक होटल में ले गया और कपड़े बदलने की बात कहकर कमरा मांगा।

Jaipur:राजस्थान पुलिस ने एक कांस्टेबल को विवाहित महिला का बयान दर्ज करने के बहाने उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सांगानेर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति ने कांस्टेबल भागाराम के खिलाफ शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सांगानेर थाने में तैनात कांस्टेबल भागाराम पड़ोसी के खिलाफ पीड़ित द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गयी शिकायत के सिलसिले में बयान दर्ज करवाने के बहाने शनिवार को उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को एक होटल के कमरे में ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस समय आरोपी कांस्टेबल घर गया था उस समय वह काम पर गया हुआ था।

उन्होंने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता की पत्नी और उसके तीन साल के बेटे को अपनी बाइक पर एक होटल में ले गया और कपड़े बदलने की बात कहकर कमरा मांगा। उन्होंने बताया उसके बाद आरोपी कांस्टेबल ने होटल के कमरे में उसके तीन साल के बेटे के सामने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी कांस्टेबल ने उसके पति को जेल में डालने की धमकी दी। उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, “आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बलात्कार की पुष्टि के लिए महिला की चिकित्सा जांच भी कराई जा रही है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड