लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा: रोहिणी कोर्ट ने सोनू चिकना को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, हिंसा में की थी गोलीबारी

By रुस्तम राणा | Updated: April 19, 2022 18:21 IST

सोनू चिकना को मंगलवार को दिल्ली पुसिल द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट उसे पुलिस हिरासत में भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 28 वर्षीय सोनू को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को किया था गिरफ्तारपूछताछ में सोनू ने हिंसा के दौरान गोली चलाने की बात कबूली है

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा में गोलीबारी करने वाले सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ युनिस को रोहिणी को ने चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सोनू चिकना को मंगलवार को दिल्ली पुसिल द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। 28 वर्षीय सोनू को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। वह जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक का रहने वाला है। 

पुलिस पूछताछ में सोनू ने हिंसा के दौरान गोली चलाने की बात कबूल ली है। साथ ही पुलिस ने वह पिस्तौल भी बरामद कर ली है जिससे उसने हिंसा के दौरान गोली चलाई थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया ये पिस्तौल उसने दिल्ली में ही अपने किसी जानने वाले शख्स से ली थी। हालांकि वह कौन है इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है, इसी का जवाब पुलिस तलाश रही है। हालांकि अभी तक पूछताछ में सोनू ने जो बताया है दिल्ली पुलिस उससे संतुष्ट नहीं है इसलिए पुलिस ने कोर्ट से उसकी रिमांड की मांग की थी।

कैसे भड़की थी जहांगीरपुरी हिंसा?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन निकाली गई शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे उनके साथ वहां पर खड़े लोगों के साथ टकराव हुआ और पथराव शुरू हुए। इसमें 9 लोग घायल हुए जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा, मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही है।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने