लाइव न्यूज़ :

9 साल की दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 13:33 IST

पुलिस निरीक्षक रीना पांडे ने बताया कि दिव्यांग विवाहित व्यक्ति ने जबलपुर शहर के माढोताल क्षेत्र में साढ़े नौ साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और उसी दिन उसे गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने आरोपी को धक्का दिया और उसके प्रयास को विफल कर दिया।दौड़कर अपने घर चली गई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया।दिव्यांग आरोपी को मिलने वाले कल्याणकारी योजना का लाभ वापस लेने की मांग की है।

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास करने के आरोप में 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर इस व्यक्ति को कल्याण योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लाभ को रोकने की मांग की है। पुलिस निरीक्षक रीना पांडे ने बताया कि दिव्यांग विवाहित व्यक्ति ने जबलपुर शहर के माढोताल क्षेत्र में साढ़े नौ साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और उसी दिन उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि जब यह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो इस दिव्यांग व्यक्ति ने उसे अपनी तिपहिया साइकिल को कुछ दूरी पर स्थित मंदिर तक धक्का देने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। पांडे ने कहा कि लड़की ने आरोपी को धक्का दिया और उसके प्रयास को विफल कर दिया।

इसके बाद वह दौड़कर अपने घर चली गई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आज इस दिव्यांग आरोपी को मिलने वाले कल्याणकारी योजना का लाभ वापस लेने की मांग की है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज