लाइव न्यूज़ :

जबलपुरः 70 वर्षीय शख्स ने छह और आठ साल की दो नाबालिग बहन को चॉकलेट का लालच देकर बलात्कार किया, बच्चियां घर नहीं आईं तो परिजन ने तलाश की तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 14:20 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गिरधारी लाल साहू ने मंगलवार दोपहर अपने घर के पास दोनों बहनों को खेलते हुए देखा।

Open in App
ठळक मुद्देचॉकलेट देने की बात कहकर घर के अंदर ले गया और बलात्कार किया।परिचितों के साथ मिलकर तलाश की और बुजुर्ग के पास पाया।बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जबलपुरःमध्य प्रदेश में जबलपुर जिले में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। उसने कहा कि यह घटना के जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर कटंगी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई।

पुलिस के मुताबिक पीड़िताएं दोनों सगी बहनें हैं और उनकी उम्र छह और आठ साल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गिरधारी लाल साहू ने मंगलवार दोपहर अपने घर के पास दोनों बहनों को खेलते हुए देखा। सिंह के अनुसार वह उन्हें चॉकलेट देने की बात कहकर अपने घर के अंदर ले गया और उनके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि जब ये बच्चियां अपने घर नहीं आईं तो उनके परिजन ने अपने परिचितों के साथ मिलकर उनकी तलाश की और उन्हें इस बुजुर्ग के पास पाया। सिंह ने बताया कि उनकी हालत देखने के बाद इन बच्चियों के परिजन ने पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ लिया है और उस पर भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceमध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप