लाइव न्यूज़ :

21 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर शव के साथ का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लिखा- ‘बेवफाई नहीं करने का’, 29 वर्षीय प्रेमी पर 37 केस, अरेस्ट

By भाषा | Updated: November 20, 2022 13:49 IST

जबलपुरः कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि शव बिस्तर पर रजाई से ढका गया था। बिस्तर के चादर में खून लगा था और फर्श पर भी खून गिरा था।

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर में यह सनसनीखेज अपराध सामने आया था। अधिकारी ने बताया कि शिल्पा झारिया (21) आठ नवंबर को जबलपुर के एक रिसॉर्ट में मृत पाई गई थी।वीडियो पोस्ट किया था जिसमें आरोपी रजाई उठाते हुए झारिया का चेहरा दिखाता है और कहता है कि ‘‘बेवफाई नहीं करने का।’’

जबलपुरः पुलिस ने 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने यहां एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव के साथ का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

मई में अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा आफताब पूनावाला की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही जबलपुर में यह सनसनीखेज अपराध सामने आया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जबलपुर जोन) उमेश जोगा ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हेमंत भदाणे (29) को राजस्थान के स्वरूपगंज पुलिस थाना क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अजमेर जा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि शिल्पा झारिया (21) आठ नवंबर को जबलपुर के एक रिसॉर्ट में मृत पाई गई थी।

उन्होंने कहा कि भदाणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें आरोपी रजाई उठाते हुए झारिया का चेहरा दिखाता है और कहता है कि ‘‘बेवफाई नहीं करने का।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सोने के आभूषण और 1.52 लाख रुपये नकद भी जब्त किए।

जोगा ने कहा कि आरोपी की पहचान अपराध स्थल से एकत्र किए गए फिंगरप्रिंट के माध्यम से की गई थी। उन्होंने कहा कि नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एनएएफआईएस) का उपयोग करते हुए यह स्थापित किया गया कि भदाणे के फिंगरप्रिंट नासिक के पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद उंगलियों के निशान से मेल खाते हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार भदाणे आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ वहां साइकिल चोरी सहित 37 मामले दर्ज हैं। एक टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि भदाणे ने सिवनी जिले के लखनादौन में एक एटीएम से पैसे निकाले थे। जोगा ने कहा कि बैंकों की मदद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखने में सफल रही, क्योंकि वह फरार रहने के दौरान पैसे निकालने के लिए अपनी प्रेमिका के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी हर 12 घंटों में अपना ठिकाना बदल रहा था, ताकि गिरफ्तारी से बचा जा सके।

जोगा ने कहा कि आरोपी का झारिया के साथ प्रेम संबंध था और अन्य पुरुषों के साथ उसके संबंधों की कुछ तस्वीरें व्हाट्सएप पर मिलने के बाद वह उससे नाराज था। उन्होंने बताया कि रिसॉर्ट में भदाणे और झरिया ने फर्जी आधार कार्ड पेश किए थे और 'अभिजीत पाटीदार' और 'राखी मिश्रा' नाम से इस रिसॉर्ट में ‘चेक इन’ किया था।

जोगा ने बताया कि मौत का पता तब चला जब आठ नवंबर को दंपती की ओर से नाश्ते का कोई ऑर्डर नहीं मिला और खटखटाने के बावजूद किसी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने कहा कि इसके बाद कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि शव बिस्तर पर रजाई से ढका गया था। बिस्तर के चादर में खून लगा था और फर्श पर भी खून गिरा था।

लड़की के हाथ की कलाई एवं गले पर कटने का निशान था और दो ब्लेड (एक बिस्तर पर एवं एक फर्श पर) पड़े थे। अधिकारी ने बताया कि झारिया जबलपुर जिले के भोका देवरी गांव की रहने वाली थी। जोगा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जबलपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशजबलपुरहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज