लाइव न्यूज़ :

ISIS के आतंकियों की शादी पर खुलासा, 15 साल से ज्यादा की लड़‌कियों को नहीं बनाते पत्नी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 27, 2018 14:44 IST

सीरिया की नर्स समीरा के अनुसार, 'बीते दो सालों में ISIS ने नियम बदले हैं। अब वे ज्यादा संगठित और भविष्योन्मुख हो गए हैं। वे शादी और बच्चों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।'

Open in App

रक्का, 27 अप्रैलः आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकियों की शादी को लेकर सीरिया की एक दाई ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सीरिया के रक्का निवासी समीरा अल-नस्र आईएसआईएस के कई आतंकियों के पत्नियों की डिलिवरी कराई है। अब उन्होंने इसका खुलासा किया है कि कैसे आतंकी अपनी शादी को लेकर बेहद कट्टर हैं। खासकर की पत्न‌ियों उम्र को लेकर। वे ऐसी किसी लड़की से शादी नहीं करते जिनकी उम्र 15 साल से ज्यादा हो। साथ ही 13 साल से कम की लड़की को भी वह अपनी पत्नी नहीं बनाते।

सीरिया की नर्स समीरा के अनुसार, 'बीते दो सालों में ISIS ने नियम बदले हैं। अब वे ज्यादा संगठित और भविष्योन्मुख हो गए हैं। वे शादी और बच्चों को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। उनके एक आंतरिक सर्वे के अनुसार 13 साल से कम और 15 साल से ज्यादा की लड़कियों से शादी करने से नुकसान है। केवल 13 से 15 साल की लड़कियां ही ऐसे बच्चों को जन्म देती हैं, जो भविष्य में आईएसआईएस के काम आ सकते हैं।'

नर्स के मुताबिक, 'सीरिया में अब से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब 18 साल से कम की लड़की से कोई शादी करे। लेकिन सीरिया के रक्का में अब नई चीज देखने को मिल रही है। इनमें ज्यादातर लोग विदेशी हैं, इन्होंने हमारे लोगों को बहुत लूटा है और अत्याचार कर रहे हैं।'

अल नस्र ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार आईएसआईएस की चंगुल से भागने की कोशिश की। लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाईं। बल्कि वे पकड़े जाने से पहले ही कैंप में वापस आ जातीं। क्योंकि भागते हुए पकड़े जाने पर उम्रकैद या फिर बीच चौराहे पर मौत के घाट उतारा जाता है। इसलिए मैं लंबे समय तक उनके लिए काम किया। अब वे खुद ही मुझे आने की अनुमति देते हैं।

ISIS के आतंकियों के बच्चे के जन्म लेने का मतलब

आईएसआईएस के आतंकियों के बारे में खुलासा करने वाली दाई समीरा अल-नस्र का कहना है‌ कि इन दिनों वहां के नियम तेजी से बदले हैं। हाल ही में जब वो तुर्किश इस्लामिक लड़ाके के घर बच्चे को जन्म दिलाने पहुंची तो अजीब तरह की रस्म हुई। वहां बच्चे की पैदाइश के साथ ही उसे आतंकियों वाले कपड़े पहना दिए गए।

यहां कि दाई ने उस लड़ाके को ऐसा करने से मना किया। क्योंकि नवजात की स्‍किन के लिए आतंकियों की मोटी ड्रेस हानिकारक हो सकती है। लेकिन लड़ाके ने दाई की बात नहीं सुनी। उसने अपने बच्चे को आतंकियों की वर्दी पहनाते हुए दुआ की कि वह बड़ा होकर आतंकी बने। अगर बच्चा बड़ा होकर आतंकी बना तो उसे इस बात पर गर्व होगा।

टॅग्स :आईएसआईएससीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये