लाइव न्यूज़ :

Punjab: ISI-समर्थन वाले गिरोह का भंडाफोड़, हथियारों की तस्करी का आरोप; 5 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2025 11:55 IST

Punjab: इस अभियान के परिणामस्वरूप एक एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, दो ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, चार मैगजीन, एके राइफल के लिए 90 जिंदा कारतूस, 10 जिंदा 9एमएम कारतूस, 7.50 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Open in App

Punjab: पंजाब में अमृतसर की ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के तहत अत्याधुनिक हथियारों की सीमा पार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) के गुर्गों से संबंध था।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, चार मैगजीन के साथ दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एके राइफल के 90 कारतूस, पिस्तौल के 10 कारतूस, 7.50 लाख रुपये नकद, एक कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों का पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से संबंध था। हथियारों की यह खेप गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ज्ञात सहयोगी नव पंडोरी को पहुंचाई जानी थी, जिससे आतंकवाद एवं गैंगस्टर के बीच साठगांठ का संकेत मिलता है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान रंगगढ़ गांव के मूल निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन और गोरा सिंह, अमृतसर के रसूलपुर कल्लर के शेनशान उर्फ शालू, सनी सिंह और रूपनगर के एक गांव के जसप्रीत सिंह उर्फ मोटू के रूप में हुई है। 

टॅग्स :पंजाबISIक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने