लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया क्रू से बदसलूकी करने वाली आयरिश महिला वकील मिली मृत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 5, 2019 07:57 IST

विमान में हुई घटना के बाद अदालत में सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिला वकील पहले से काफी नशे में थी, इसके बाद भी शराब मांग रही थी.

Open in App

मुंबई से लंदन की उड़ान में एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों से बदसलूकी करने वाली एक आयरिश अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार वकील ब्रिटेन में मृत पाई गई. चालक दल से दुर्व्यवहार में सिमोन बर्न्स को अदालत ने छह माह की जेल की सजा सुनाई थी.

समझा जाता है कि उसने जेल से रिहा होने के बाद आत्महत्या कर ली. सिमोन (50) को ब्रोंजफील्ड महिला जेल से लाइसेंस या पेरौल पर 20 मई को रिहा किया गया था और वह इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में स्थित ईस्ट सुसेक्स इलाके में मृत पाई गई. सुसेक्स पुलिस उसकी मौत संदिग्ध नहीं मान रही है और उसके निकट परिजन को उसकी सूचना दे दी गई है.

सिमोन की मौत के बाद उसके दोस्तों ने इस बात का खुलासा किया कि विमान में हुई घटना का उस पर गंभीर प्रभाव पड़ा था. उल्लेखनीय है कि विमान में हुई घटना के बाद अदालत में सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि महिला वकील पहले से काफी नशे में थी, इसके बाद भी शराब मांग रही थी. शराब नहीं देने पर उसने न केवल नस्ली टिप्पणी की, बल्कि चालक दल के एक सदस्य के चेहरे पर थूक भी दिया था.

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत