लाइव न्यूज़ :

यूपीः IPS अधिकारी राजेश साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2018 14:10 IST

राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे।  राजेश साहनी एटीएस के तेज तर्रार अफसरों में से एक माने जाते थे।

Open in App

लखनऊ, 29 मईः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के मुख्यालय में तैनात आईपीएस अधिकारी राजेश साहनी मृत पाए गए हैं। उनकी मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में बताई जा रही है। उनकी मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आनन फानन में विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 

जानकारी के मुताबिक, राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे।  राजेश साहनी एटीएस के तेज तर्रार अफसरों में से एक माने जाते थे।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब किसी बड़े अधिकारी की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। इससे पहले पिछले साल इसी महीने में 2007 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी का शव हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के पास मिला था। वह इसी गेस्ट हाउस में अपने एक मित्र के साथ रुके हुए थे और सुबह टहलने निकले थे।

हजरतगंज पुलिस ने बताया था कि मीराबाई गेस्ट हाउस के पास राहगीरों ने तिवारी को मृत पाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उनके पास मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त आईएएस अफसर अनुराग तिवारी के तौर पर हुई थी।

मूल रूप से यूपी के बहराइच के रहने वाले 2007 बैच के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी कर्नाटक में सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में तैनात थे। बताया गया था कि अनुराग के पारिवारिक संबंध ठीक नहीं थे। पारिवारिक कलह को लेकर वे हमेशा तनाव में रहते थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला