लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' से प्रेरित होकर साइबर ठगी करते थे युवक, पुलिस ने गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2023 20:43 IST

साइबर अपराध थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी रितेश चतुर्वेदी उर्फ अमित सिंह उर्फ सौरव यादव और मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी ऋषभ जैन उर्फ प्रिंस ठाकुर के तौर पर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक वेब सीरीज से प्रेरित होकर करते थे धोखाधड़ीनोएडा की साइबर अपराध थाना पुलिस ने किया गिरफ्तारमनी हाइस्ट वेब सीरीज से प्रेरित थे अपराधी

नोएडा: एक वेब सीरीज से प्रेरित होकर व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिये बैंक खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त करने, पंजीकृत सिम को स्वाइप कर एवं ई-मेल हैक कर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो संदिग्ध सदस्यों को नोएडा की साइबर अपराध थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

साइबर अपराध थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर निवासी रितेश चतुर्वेदी उर्फ अमित सिंह उर्फ सौरव यादव और मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी ऋषभ जैन उर्फ प्रिंस ठाकुर के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रितेश चतुर्वेदी उर्फ अमित सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक शहर में भी प्राथमिकी दर्ज है।

थाना प्रभारी के मुताबिक जनवरी माह में एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि विशेष निर्यात जो फेस -2 में उनकी फैक्ट्री है और आरोपियों ने उनकी कंपनी का बैंक खाता हैक कर एक करोड़ रूपये निकाल लिए हैं। रीता यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान इन दोनों आरोपियों की आज गिरफ्तारी हुई है। थानी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ‘‘मनी हाइस्ट’’ वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपना नाम वेब सीरीज के पात्रों के नाम पर रखकर, व्हाट्सऐप व टेलीग्राम ऐप पर 15 से अधिक ग्रुप से जुड़ गए। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने अपनी निजी जानकारी को छिपाते हुए फर्जी सिम, अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का प्रयोग किया और खातों की जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

बता दें कि हाल के दिनों में ओटीटी पर मौजूद वेब सीरीज से प्रेरित होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जहां जामताड़ा जैसी वेब सीरीज से प्रेरित होकर साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसमें अपराधियों ने जघन्य अपराध करने के लिए वेब सीरीज की कहानी का सहारा लिया। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?