लाइव न्यूज़ :

Indore: पापा मुझे बचा तो, मेरा अपहरण हो गया?, कर्ज चुकाने के लिए 100000 रुपये की फिरौती, पुलिस ने बेटे और 2 दोस्त को ऐसे दबोचा, आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 18:32 IST

Indore: सतीश ने अपने दोस्तों के जरिये पिता श्रीराम गुप्ता को मंगलवार को फोन कराया कि उसे अगवा कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सकुशल रिहाई के बदले एक लाख रुपये की फिरौती चुकानी होगी। सतीश पर अपने महंगे शौकों के कारण काफी कर्ज हो गया है।कर्ज उतारने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी।

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर अपने पिता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को 24 वर्षीय एक युवक और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देवेंद्र सिंह धुर्वे ने संवाददाताओं को बताया कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले सतीश गुप्ता और उसके दो दोस्तों-आरुष अरोड़ा और तेजवीर सिंह संधू को गिरफ्तार किया गया है। धुर्वे के मुताबिक, सतीश ने अपने दोस्तों के जरिये पिता श्रीराम गुप्ता को मंगलवार को फोन कराया कि उसे अगवा कर लिया गया है।

उसकी सकुशल रिहाई के बदले उन्हें एक लाख रुपये की फिरौती चुकानी होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मिले सुरागों के आधार पर सतीश के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो खुलासा हुआ कि खुद सतीश ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। धुर्वे के अनुसार, "सतीश पर अपने महंगे शौकों के कारण काफी कर्ज हो गया है।

उसका कहना है कि उसने कर्ज उतारने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। उसके बारे में पता चला है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सट्टेबाजी में भी शामिल रहा है।" उन्होंने कहा कि फर्जी अपहरण कांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली