लाइव न्यूज़ :

20 मार्च की रात किराये के घर में दोस्त भावना सिंह के साथ शराब पार्टी?, गाना बजाने पर विवाद, 24 वर्षीय भावना के सिर में मारी गोली, आरोपियों के घर से 28 मोबाइल, 50 से ज्यादा एटीएम 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 16:16 IST

हत्या की वारदात के बाद फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

Open in App
ठळक मुद्देकिराये के घर में अपनी दोस्त भावना सिंह (24) के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। विवाद के दौरान गुस्से में आकर मुकुल यादव ने भावना सिंह के सिर में गोली मार दी।अस्पताल में छोड़कर भाग गए जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी।

इंदौरः इंदौर में शराब पार्टी के दौरान 24 वर्षीय युवती की हत्या की हफ्ते भर पुरानी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनय विश्वकर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली और ग्वालियर के बीच एक बाईपास मार्ग पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकुल यादव, उसके भाई आशु यादव और उनकी दोस्त स्वस्ति राय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हत्या की वारदात के बाद फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

डीसीपी ने बताया,‘‘पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी 20 मार्च की रात किराये के घर में अपनी दोस्त भावना सिंह (24) के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान गुस्से में आकर मुकुल यादव ने भावना सिंह के सिर में गोली मार दी।" विश्वकर्मा ने बताया कि इस वारदात के बाद आरोपी भावना को एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी। डीसीपी ने बताया,‘‘भावना मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थीं और वह मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए इंदौर आई थीं।"

विश्वकर्मा ने बताया कि इंदौर से फरार होने के बाद तीनों आरोपी कुछ दिन हिमाचल प्रदेश के कसौल में छिपे थे और उन्होंने नेपाल भागने की योजना भी बनाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और कारतूसों से भरी दो मैगजीन बरामद की हैं।

डीसीपी के मुताबिक, पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि मुकुल यादव और आशु यादव अपने कुछ साथियों के संग ऑनलाइन सट्टेबाजी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घर से 28 मोबाइल फोन, 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड और कुछ लैपटॉप मिले हैं।

डीसीपी ने बताया,‘‘आरोपियों के ठिकाने से 60 से ज्यादा बैंक खातों की पासबुक भी मिली हैं। इन बैंक खातों में लाखों रुपये की धनराशि जमा है जिसके लेन-देन पर रोक लगवाई गई है।’’ उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर आरोपियों के खिलाफ अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी विस्तृत जांच के लिए विशेष दल बनाया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरहत्याPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला