लाइव न्यूज़ :

इंदौरः रिलेशन बनाने से मना किया, हत्या कर शरीर को दो हिस्सों में बांटा, एक पार्ट को सड़क पर फेंका और दूसरे हिस्से को घर के पेटी में रखा, जानें

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 31, 2022 18:46 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला है. मृतक की शिनाख्त किन्नर जोया के रूप में हुई है. हत्या की वजह आरोपी के साथ मृतक का रिलेशन न बनाने को बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देएक हिस्सा बोर में बंद कर सड़क पर फेंक आया और एक हिस्से को घर के पेटी में रखा दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.एडिशनल डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास ने बताया कि एमआर-10 सड़क पर स्टार चौराहे के पास एक बोर में लाश बंधी मिली थी. लाश के दोनों पाँव चुन्नी से बंधे हुए थे और पांवों में मेहंदी लगी हुई थी.

इंदौरःमध्य प्रदेश पुलिस ने किन्नर हत्या का खुलासा कर दिया है। मंगलवार को मिली अधकटी लाश का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए आधा हिस्सा आरोपी के पास से बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त किन्नर जोया के रूप में हुई है. हत्या की वजह आरोपी के साथ मृतक का रिलेशन न बनाने को बताया जा रहा है.

आरोपी ने मृतक जोया के न करने पर उसका गलाघोंट फिर मीट काटने वाले चाकू से पलंग पर रखा कर उसके शरीर के दो भागों में काट दिया. एक हिस्सा बोर में बंद कर सड़क पर फेंक आया और एक हिस्से को घर के पेटी में रखा दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

एडिशनल डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास ने बताया कि एमआर-10 सड़क पर स्टार चौराहे के पास एक बोर में लाश बंधी मिली थी. जिसमें एक व्यक्ति के शरीर के धड़ और सर विहीन आधा हिस्सा मिला था. लाश के दोनों पाँव चुन्नी से बंधे हुए थे और पांवों में मेहंदी लगी हुई थी.

मौके पर ही कुछ लोगों ने जोया किन्नर के रूप में पहचान की थी लेकिन उपरी हिस्सा गायब होने की वजह से इसकी पुष्टि संभव नहीं हो पायी थी. पुलिस में इसा मामले को सुलझाने के लिए घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए और मिली जानकारी के अनुसार कड़ियां जोड़ते चली गयी. अंततः पुलिस नूर मोहम्मद तक पहुँची.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही जोया को अपने घर बुलाया था. वहां उसने जोया को उसके साथ रिलेशन बनाने को कहा. जोया ने मना कर दिया और अपने उधारी पैसे माँगने लगी. गुस्से में आ कर उसने जोया का गला घोंट कर हत्या कर दी. फिर मीट काटने के चाकू से धड़ की नीचे हिस्से से काट कर नीचे वाला हिस्सा एक बोर में रखा कर बाहर फेंका आया.

बाकी का हिस्सा उसने घर में रखी बड़ी पेटी में रखा दिया. वह लाश के बाकी हिस्से को भी ठिकाने लगाने वाला था लेकिन उससे पहले ही पुलिस उसके पास पहुंचा गयी. पुलिस ने उसके घर से लाश के बाकी हिस्से को भी बरामद कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि जोया का असली नाम मोहसिन था. बताया जाता है कि जोया देहा व्यापार के धंधे से जुड़ी हुई थी. पुलिस इस मामले में आगे विवेचन कर रही है. पुलिस को शंका है कि नूर मोहम्मद के साथ कुछ और लोग भी इस हत्याकांड में शामिल है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड