लाइव न्यूज़ :

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल के पुत्र प्रखर और मित्र मन संधू की सड़क हादसे में मौत, दूसरी युवती घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 9, 2026 13:30 IST

Indore: बताया जा रहा है कि प्रेरणा बच्चन अपनी सहेली और दोस्‍तों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं और सभी देर रात लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा सुबह करीब पाँच बजे उस समय हुआ जब कार रालामंडल के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Indore: शुक्रवार अलसुबह इंदौर में तेजाजी नगर बायपास पर रालामंडल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, उनके मित्र मन संधू और प्रखर कासलीवाल शामिल हैं। घायल युवती को गंभीर चोटें आई हैं और उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब पाँच बजे उस समय हुआ जब कार रालामंडल के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुँची तेजाजी नगर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेरणा बच्चन अपनी सहेली और दोस्‍तों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं और सभी देर रात लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में धुंध और अधिक गति को हादसे की मुख्य वजह बताया है।मृतक प्रखर कासलीवाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल का पुत्र था।

हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता, परिचित और परिजन अस्पताल पहुँचे। इस दर्दनाक घटना से पूरे इंदौर में शोक की लहर फैल गई है। विधायक बाला बच्चन और आनंद कासलीवाल के परिवार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?