लाइव न्यूज़ :

इंदौरः प्रेमिका पर पैसे लुटाने के लिए बना फर्जी टीटीई, आठ राज्यों में रेल यात्रियों से ठगी और मोबाइल चोरी की, आठ मोबाइल फोन बरामद बरामद, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 16:12 IST

पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) निवेदिता गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे निवासी प्रशांत पंडा (34) के रूप में हुई है और वह केवल 12वीं तक पढ़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों के सामने खुद को टीटीई के तौर पर पेश करता था।मोबाइल फोन एवं नकदी लेकर गायब हो जाता था।मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में रेल यात्रियों से ठगी और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

इंदौरः शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इंदौर में 34 साल के फर्जी यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। जीआरपी की एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका पर पैसे लुटाने के लिए मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में रेल यात्रियों से ठगी और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) निवेदिता गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे निवासी प्रशांत पंडा (34) के रूप में हुई है और वह केवल 12वीं तक पढ़ा है। उन्होंने बताया कि पंडा रेलवे स्टेशनों में यात्रियों के सामने खुद को टीटीई के तौर पर पेश करता था और उनका रेल टिकट पक्का कराने के नाम पर उनसे उनका मोबाइल फोन एवं नकदी लेकर गायब हो जाता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने इस तरह की वारदातों को मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में भी अंजाम दिया है। गुप्ता ने बताया,"पंडा के कब्जे से आठ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं और जांच में पता चला है कि उसने कुल 79 मोबाइल फोनों का ब्योरा वर्गीकृत विज्ञापनों की एक वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री के लिए डाल रखा है।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला पंडा और उसकी प्रेमिका बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल में काम करते थे। उन्होंने बताया,"कोविड-19 के प्रकोप के चलते यह शॉपिंग मॉल बंद हो जाने के बाद पंडा ने प्रेमिका संग होटलों में ठहरने के लिए टीटीई बनकर ठगी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।"

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी की प्रेमिका जो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रही थी, वह भी चोरी का है। उन्होंने बताया कि इस महिला के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 411 (चुराई गई चीज को बेईमानी से हासिल करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए