लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कॉन्स्टेबल ने कोबरा पकड़ा, उंगली में डंसने से मौत, पकड़ा तो ताली बजा रहे थे साथी

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 21, 2025 16:52 IST

सदर बाजार पुलिस के अनुसार, आरक्षक संतोष चौधरी (47) को शनिवार रात करीब 9 बजे सांप ने डंस लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाथी स्वामी प्रसाद साहू उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।इलाज के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया।सांप पकड़ने गया था, तभी हाथ में डंस लिया।

इंदौरः इंदौर में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात में अस्तबल में सांप पकड़ने गया था, तभी सांप ने उसे हाथ में डंस लिया। अधिकारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया। सदर बाजार पुलिस के अनुसार, आरक्षक संतोष चौधरी (47) को शनिवार रात करीब 9 बजे सांप ने डंस लिया था। साथी स्वामी प्रसाद साहू उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

आरक्षक पहले भी पकड़ चुका सांप

पुलिस ने बताया कि संतोष चौधरी फर्स्ट बटालियन में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। पिछले 17 सालों से सेवा दे रहा था। रात में जब घोड़ों के अस्तबल में सांप की सूचना मिली, तो अधिकारी के कहने पर संतोष वहां पहुंचा। वह पहले भी सांप पकड़ चुका था, इसलिए उसे बुलाया गया। संतोष इंदौर का ही रहने वाला था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी रात में अस्पताल पहुंच गए थे

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा