लाइव न्यूज़ :

झोपड़ी में सो रही नौ साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद फेंका, वाक्या सुन होंगे हैरान

By भाषा | Updated: November 13, 2022 16:07 IST

इंदौरः घटना शुक्रवार और शनिवार की रात राजेंद्र नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की साइट पर हुई जहां बच्ची के पिता चौकीदार के रूप में काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।माता-पिता के साथ घटनास्थल पर मौजूद एक झोपड़ी में सो रही थी।आरोपी बच्ची को निर्माणाधीन साइट के दूसरी तरफ ले गया और उससे वहां दुष्कर्म किया।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर शहर में निर्माण स्थल से एक व्यक्ति ने नौ साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इंदौर के पुलिस उपायुक्त अमित तोलानी ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार और शनिवार की रात राजेंद्र नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की साइट पर हुई जहां बच्ची के पिता चौकीदार के रूप में काम करते हैं। तोलानी ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची का अपहरण उस वक्त किया, जब वह अपने माता-पिता के साथ घटनास्थल पर मौजूद एक झोपड़ी में सो रही थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को निर्माणाधीन साइट के दूसरी तरफ ले गया और उससे वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका खून बह रहा था। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता उसे बचाने के लिए आए। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इंदौर जिले के अहिरखेड़ी गांव निवासी आरोपी की तलाश की। तोलानी ने बताया कि आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceइंदौररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा