लाइव न्यूज़ :

इंदौरः 54 वर्षीय महिला प्राचार्य की दिनदहाड़े जलाकर हत्या,  बाल्टी और नली बेचने वाले लोगों ने आरोपी को पहचाना, जानें अब तक क्या हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2023 18:55 IST

सिमरोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया, ‘‘हमने जेल में बंद आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव (24) की एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई है। इस दौरान उन लोगों ने उसकी पहचान की है जिनसे उसने वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी का प्रबंधन उसे उसकी अंकसूची नहीं दे रहा था।प्रशासन के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेज दिया गया था।

इंदौरः इंदौर जिले में 54 वर्षीय महिला प्राचार्य की दिनदहाड़े जलाकर हत्या करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस 13 मार्च को अदालत में आरोप पत्र पेश करने की कोशिश में जुटी है। इस बीच, एक स्थानीय जेल में शिनाख्त परेड के दौरान उन लोगों ने आरोपी की पहचान की है जिनसे उसने जघन्य वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिमरोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया, ‘‘हमने जेल में बंद आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव (24) की एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई है। इस दौरान उन लोगों ने उसकी पहचान की है जिनसे उसने वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी।’’

दुबे ने पुलिस की जांच के हवाले से बताया कि श्रीवास्तव ने घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से बाल्टी और नली खरीदी थी जिससे पता चलता है कि उसने साजिश के तहत 20 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल में भरा पेट्रोल इस नली के जरिये निकाल कर बाल्टी में डाला था और बाद में इस ज्वलनशील पदार्थ को बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. विमुक्ता शर्मा (54) पर इस संस्थान के परिसर में उड़ेल कर आग लगा दी थी।

दुबे ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान महिला प्राचार्य ने 25 फरवरी को दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी ने बताया,‘‘मामले में हमारी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि 13 मार्च को महू की एक अदालत में श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर दिया जाए।’’

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने श्रीवास्तव से शुरुआती पूछताछ के हवाले से बताया था कि उसने बी. फार्मा. की परीक्षा जुलाई 2022 में उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कई बार मांगे जाने के बावजूद बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी का प्रबंधन उसे उसकी अंकसूची नहीं दे रहा था।

हालांकि, महाविद्यालय प्रबंधन आरोपी को "आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति" बताते हुए उसके इस दावे को खारिज कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव को वारदात वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में जिला प्रशासन के आदेश पर उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेज दिया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई