लाइव न्यूज़ :

इंदौरः एसएएफ में तैनात 45 वर्षीय पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, 17 साल की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त गायब

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 17, 2020 15:15 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मणी नगर में एसएएफ आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या बदमाशों ने कर दी. ज्योति प्रसाद मरीमाता के पास स्थित एसएफ की 15वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे.

Open in App
ठळक मुद्देज्योति प्रसाद शर्मा अपनी पत्नी नीलम शर्मा और एक बेटा बेटी के साथ रहते थे.पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है.शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मणी नगर में अज्ञात बदमाशों ने मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में तैनात 45 वर्षीय आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या कर दी.

हत्या घर के अन्दर की गई, वही 17 साल की बेटी गायब है. घटना का पता तब चला जब मकान के दूसरे हिस्से में अपने दादा-दादी के पास सोया बेटा उठ कर आया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. हत्या की पीछे की वजह पुलिस तलाश कर रही है. वही लापता बेटी की भी तलाश जारी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरक्षक की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त जांचकर्ताओं के शक के घेरे में हैं. ये दोनों सनसनीखेज वारदात के बाद से ही गायब हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि एसएएफ के आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा (45) और उनकी पत्नी नीलम शर्मा (43) के खून से सने शव उनके एरोड्रम क्षेत्र स्थित घर में मिले.

एएसपी ने मौका-ए-वारदात के मुआयने के बाद बताया कि दोहरे हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया, चौबे ने बताया, "चश्मदीदों के मुताबिक, एसएएफ आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार तड़के अपने घर के बाहर टहल रही थी, जबकि उसके घर से चीखें सुनाई पड़ रही थीं."

उन्होंने बताया, "पड़ोसियों और नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहने वाले उसके दादा-दादी ने इन चीखों का सबब पूछा, तो लड़की ने जवाब दिया कि उसके माता-पिता लड़ रहे हैं." एएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद से एसएएफ आरक्षक की बेटी और उसका दोस्त गायब हैं.

इसी वजह से वे शक के घेरे में आ गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है, उन्होंने यह भी बताया कि महीने भर पहले एसएएफ आरक्षक का उसकी बेटी के दोस्त से विवाद हो गया था. एएसपी ने बताया कि एसएएफ आरक्षक और उसकी पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट