लाइव न्यूज़ :

इंदौरः युवती ने शादी से किया इनकार, सिरफिरे आशिक ने बीच-बचाव कर रहा 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या की, गुस्साए लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर विरोध जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 20:48 IST

शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने के प्रभारी सुरेश हातेकर ने बताया कि राहुल यादव (23) ने रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवती पर बुधवार देर शाम कथित रूप से इसलिए देशी कट्टा तान दिया क्योंकि उसने उससे शादी से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के साथ मौजूद उसके सहकर्मी संस्कार वर्मा (20) ने जब बीच-बचाव किया।पिस्तौल का घोड़ा दबा दिया और गोली वर्मा के सिर में लगी।घटना के बाद यादव अपने परिवार समेत फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

इंदौरः इंदौर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक सिरफिरे आशिक द्वारा 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने पर गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचकर विरोध जताया। चश्मदीदों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उसे फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

 

शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने के प्रभारी सुरेश हातेकर ने बताया कि राहुल यादव (23) ने रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवती पर बुधवार देर शाम कथित रूप से इसलिए देशी कट्टा तान दिया क्योंकि उसने उससे शादी से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि शहर के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती के साथ मौजूद उसके सहकर्मी संस्कार वर्मा (20) ने जब बीच-बचाव किया।

तो आग-बबूला यादव ने पिस्तौल का घोड़ा दबा दिया और इससे चली गोली वर्मा के सिर में लगी। हातेकर ने बताया कि बुरी तरह घायल वर्मा ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद यादव अपने परिवार समेत फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

दरोगा ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की

पुलिस के एक उप निरीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह (45) ने बुधवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार घटना के समय उप निरीक्षक सिंह की पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। सिंह सहारनपुर में तैनात था और दो दिन की छुट्टी लेकर यहां आया था। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि इंद्रजीत छुट्टी लेकर दो दिन पहले मेरठ आया था क्योंकि उसके परिवार को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होना था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा