लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भारत-पाक सीमाः BSF ने दो घुसपैठियों को मार गिराया, 2 पिस्टल, 8 किलोग्राम हेरोइन और पाकिस्तानी करेंसी बरामद

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 9, 2020 20:19 IST

सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि तड़के श्रीगंगानगर सेक्टर की ख्यालीवाला सीमा चैकी पर गश्त के दौरान जवानों ने सीमा पर कुछ हलचल देखी और चेतावनी देते हुए घुसपैठियों को वापस अपनी सीमा में लौटने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी घुसपैठियों सेे दो पिस्टल और लगभग 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दो पिस्टल और 8 किलो हेरोइन के अलावा 28 कारतूस, चार मैगजीन, एक नाइट विजन डिवाइस भी बरामद हुई है। मारे गये घुसपैठियों में से एक के पास मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान शाहबाज अली पुत्र मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है।

जयपुरः  राजस्थान से सटी पाकिस्तान की सीमा पर  राजस्थान में श्रीगंगानगर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार तड़के दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।

ख्यालीवाला सीमा चैकी के निकट भारतीय सीमा में तारबंदी के पास मारे गए इन पाकिस्तानी घुसपैठियों सेे दो पिस्टल और लगभग 8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जोधपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि तड़के श्रीगंगानगर सेक्टर की ख्यालीवाला सीमा चैकी पर गश्त के दौरान जवानों ने सीमा पर कुछ हलचल देखी और चेतावनी देते हुए घुसपैठियों को वापस अपनी सीमा में लौटने को कहा।

लेकिन वे आगे बढ़ते हुए बिल्कुल तारबंदी के करीब पहुंच गए। बार बार चेतावनी के बाद भी नहीं रुकने पर जवानों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिससे दोनों घुसपैठिये वहीं पर ढेर हो गए। बाद में तलाशी लेने पर दोनों घुसपैठियों के पास से दो पिस्टल और 8 किलो हेरोइन के अलावा 28 कारतूस, चार मैगजीन, एक नाइट विजन डिवाइस भी बरामद हुई है।

इसके अतिरिक्त उनके पास से 15 हजार रुपये की पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद हुई। मारे गये घुसपैठियों में से एक के पास मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान शाहबाज अली पुत्र मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है। बीएसएफ ने दोनों शव पाकिस्तानी रेंजर्स को वापस सौंपने के लिए उसके साथ फ्लैग मीटिंग की प्रक्रिया शुरू की है।

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तानजयपुरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!