लाइव न्यूज़ :

Kerala: धोखाधड़ी केस में फंसे टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज श्रीसंत, जानें पूरा मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: November 23, 2023 17:39 IST

Keral: टीम इंडिया के पूर्व तेंज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। श्रीसंत पर केरल के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। श्रीसंत पर 18.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर क्रिकेटर एस श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीसंत पर 18.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपपुलिस ने श्रीसंत और दो अन्य पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कियासाल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंस चुके हैं श्रीसंत

Keral: टीम इंडिया के पूर्व तेंज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। श्रीसंत पर केरल के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। श्रीसंत पर 18.7 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर क्रिकेटर एस श्रीसंत और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में चूंडा के रहने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी राजीव कुमार और वेंकटेश किनी ने 25 अप्रैल, 2019 से विभिन्न तिथियों पर 18.70 लाख रुपये लिए। यह दावा करके कि वे कर्नाटक के कोल्लूर में एक खेल अकादमी बनाएंगे। जिसमें एक साथी क्रिकेटर श्रीसंत भी हैं। 

पुलिस को शिकायत में क्या कहा

सरीश गोपालन ने अपनी शिकायत में कहा कि अकादमी में भागीदार बनने का अवसर मिलने के बाद उन्होंने पैसे का निवेश किया।श्रीसंत और दो अन्य पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत आरोप लगाया गया है।

विवादों में पहले भी फंसे हैं श्रीसंत

श्रीसंत का यह पहला मामला नहीं जब किसी विवाद में फंसे हो। इससे पहले वह आईपीएल खेलने के दौरान हरभजन सिंह से भिड़ गए थे। सिंह ने इस दौरान श्रीसंत को थप्पड़ रसीद दिया था। यह मामला साल 2008 का था। वहीं इसके बाद वह साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में भी फंसे थे।

उन्हें दोषी पाया गया, जिसके बाद उनके खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। इधर, साल 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में आरोप मुक्त कर दिया था। अभी फिलहाल, वह लीजेंड लीग क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं।

टॅग्स :भारतएस श्रीसंतकेरलतमिलनाडुबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?