लाइव न्यूज़ :

शूटिंग के लिए नोएडा आई युवती के साथ उसके साथी ने शराब पिलाकर किया रेप

By प्रिया कुमारी | Updated: August 15, 2020 08:32 IST

नोएडा के सेक्टर 20 में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, युवती के साथी ने ही शराब मिलाकर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के नोएडा सेक्टर 20 में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में जाकर इस बात की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के नोएडा सेक्टर 20 में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के साथ उसी के साथी ने दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस में जाकर इस बात की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 में रहने वाली एक युवती ने नोएडा के थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई है।

युवती का कहना है कि 13 अगस्त को अपने दोस्त रोनी और कुछ और दोस्तों के साथ सेक्टर-31 में कॉर्पोरेट शूट के लिए गई थी। 11 से 12 बजे के बीच वहां इन लोगों ने खाना खाया और शराब पी। अपर उपायुक्त ने बताया कि उसके बाद 13 अगस्त को करीब 4 बजे के आसपास रोनी उर्फ पृथ्वी ने युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। युवती के साथ गई उसकी सहेली घटना के समय सो रही थी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि रेप की शिकार हुई पीड़ित युवती ने गुरुवार देर रात थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पहले यह बात अपने माता-पिता को बताई इसके बाद पुलिस में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारयूपी क्राइमरेपउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?