लाइव न्यूज़ :

UP ki taja Khabar: बिजनौर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, राहगीर समेत दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2020 16:59 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक राहगीर बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रशांत की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी जबकि सतेन्द्र को गंभीर हालत मे मेरठ ले जाया गया है।

बिजनौरउत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक राहगीर बताया जा रहा है। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार धामपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव पाडली मांडू में मंगलवार शाम लगभग सात बजे दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक पक्ष से केहर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

मृतक की बेटी सीमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रामू, गोलू, रानू, बंटी, विपिन और रूपेन्द्र ने उसके पिता केहर सिंह से उधार के रुपयों को लेकर मारपीट की और गोली मार दी। इस बीच लड़ाई देख रहे प्रशांत (17) और उसके चाचा सतेन्द्र (35) को भी गोली लग गई।

प्रशांत की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी जबकि सतेन्द्र को गंभीर हालत मे मेरठ ले जाया गया है। प्रशांत के दादा ब्रजनंदन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रशांत और उसका चाचा गली मे बात कर रहे थे तभी केहर सिंह, उसके बेटों दीपक और रितिक तथा उनके अन्य साथियों ने गोलियां चलाई जिसमें प्रशांत और सतेन्द्र घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि दो पक्षों में कुत्ता खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी हुई जिसमें एक राहगीर प्रशांत की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका चाचा सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से एक पक्ष के केहर सिंह की भी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारबिजनौरbijnor-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी