बिहार के सहरसा में मस्जिद में मौलवी पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को बनाता रहा हवश का शिकार, हुई गर्भवती

By एस पी सिन्हा | Published: October 9, 2023 05:27 PM2023-10-09T17:27:34+5:302023-10-10T13:39:59+5:30

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। 

In Saharsa, Bihar, a 13 year old girl studying in a mosque was made a victim of lust, she became pregnant | बिहार के सहरसा में मस्जिद में मौलवी पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को बनाता रहा हवश का शिकार, हुई गर्भवती

बिहार के सहरसा में मस्जिद में मौलवी पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को बनाता रहा हवश का शिकार, हुई गर्भवती

Highlightsपीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया हैपिछले कई महीनों से मौलाना लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा थाआरोपी मौलाना ने पीड़िता को मुंह बंद रखने की हिदायत दे रखी थी

पटना:बिहार में सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक मस्जिद में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को मौलाना के द्वारा हवस का शिकार बनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कहा जा रहा है कि पिछले कई महीनों से मौलाना लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था और उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दे रखी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर रहती थी। उसकी मां दिल्ली में रहकर काम करती है। नानी के यहां रहने के दौरान पीड़िता गांव के ही मस्जिद में पढाई करने जाती थी। इसी बीच मस्जिद के मौलाना ने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक बार दुष्कर्म करने के बाद यह रोज का मामला बन गया। लड़की जब भी पढ़ने के लिए मस्जिद में जाती मौलाना उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। 

आरोपी ने पीड़िता को हिदायत दे रखी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। पिछले तीन महीने से मौलाना लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत बिगड़ गई और परिजन इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच के दौरान यह बात सामने आई की लड़की गर्भवती है। 

यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। नाबलिग लड़की के पेट में बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन किया। मामला सामने आने के बाद बीते 7 अक्टूबर को आरोपी का पिता कुछ लोगों के साथ पीड़िता की मां से मिला। 

इस दौरान मामले को रफा दफा करने के लिए उसने 10 हजार रुपए देने की बात कही और लड़की की शादी में मदद करने का भरोसा दिलाया। जब पीड़िता की मां नहीं मानी तो आरोपी के पिता और उसके साथियों ने गांव से मां-बेटी को भगा देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Title: In Saharsa, Bihar, a 13 year old girl studying in a mosque was made a victim of lust, she became pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे