लाइव न्यूज़ :

पंजाब में शख्स ने पुलिस पर चलाई गोली, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: June 9, 2020 19:57 IST

पंजाब में पुलिस पर एख शख्स ने गोली चला दी जिससे पुलिस की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही अन्य दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना मोगा के खोसा पंडो गांव में सोमवार देर रात को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मोगा जिले में एक व्यक्ति ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।चाचा द्वारा कथित तौर पर गेहूं का भूसा जलाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस उसके घर गई थी।पुलिस गुरविंदर के घर पहुंची तो उसने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे।

चंडीगढ़: पंजाब के मोगा जिले में एक व्यक्ति ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना मोगा के खोसा पंडो गांव में सोमवार देर रात को हुई। अधिकारियों ने बताया कि गुरविंदर नामक व्यक्ति के चाचा द्वारा कथित तौर पर गेहूं का भूसा जलाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस उसके घर गई थी।

मोगा के पुलिस उपाधीक्षक बरजिंदर सिंह ने कहा कि जब पुलिस गुरविंदर के घर पहुंची तो उसने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे। डीएसपी ने कहा कि जब उसे पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया तो गुरविंदर ने अपने घर की छत से गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि इस हमले में हेड कांस्टेबल जगमोहन सिंह की मौत हो गई और निरीक्षक तरलोचन सिंह और कांस्टेबल रिधम सिंह घायल हो गए। डीएसपी ने कहा कि गुरविंदर ने पुलिस दल पर 20 से अधिक गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया।

उन्होंने कहा कि गुरविंदर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लाया गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। मुठभेड़ में आरोपी को भी गोली लगी और उसे बाद में फरीदकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :पंजाबहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई