लाइव न्यूज़ :

पटना: दो सगी बहनों संग पिस्टल की नोक पर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2022 17:13 IST

दोनों सगी बहने सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गई थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुपचाप दोनों का विरोध करती रही।

पटना: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी पटना में दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना फुलवारी शरीफ थाना के कोरजी मोहम्मदपुर गांव की है, जब खेत में शौच के लिए गई दोनों बहनों से पिस्टल के बल पर रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता बहनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद फुलवारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जनकारी के अनुसार दोनों सगी बहने सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गई थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। 

डर के मारे दोनों बहने चुपचाप दोनों का विरोध करती रही। पीड़िताओं ने बताया है कि उसमें से विकास कुमार और समीर कुमार नामक दो अपराधियों ने अपना नाम बताते हुए यह धमकी दे डाली कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। बताया जाता है कि घटना के बाद वहां से उठते ही दोनों बहने खगौल थाना पहुंची। दोनों नाबालिग बहनों ने मामला खगैल थाने में घटना के जानकारी दी। 

इसके बाद खगौल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना में सूचना देने की बात कही। दोनों बहन अपने परिजनों के साथ फुलवारी शरीफ थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। वहीं, मामला प्रकाश में आते ही फुलवारी शरीफ थाना के पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त विकास कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

टॅग्स :गैंगरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?