लाइव न्यूज़ :

बेरोजगार बना हाईटेक चोर, डक्ट के जरिए 14वीं मंजिल पर हीरा कंपनी में घुसा, तिजोरी तोड़ चुराए गहने सहित 15 लाख

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2022 14:24 IST

आरोपी शौचालय की खिड़की से कार्यालय में घुसा था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने तिजोरी तोड़ी और 15 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 14वीं मंजिल पर स्थित डायमंड दफ्तर तक पहुंचने के लिए आरोपी ने डक्ट का इस्तेमाल किया थाआरोपी शौचालय की खिड़की से कार्यालय में घुसा थाआरोपी बलवंत गुप्ता महामारी के वक्त से ही बेरोजगार था

मुंबईः मध्य मुंबई के दादर में एक हीरा कंपनी के 14वीं मंजिल के कार्यालय से कथित तौर पर आठ किलो चांदी के आभूषण और 15 लाख रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में 34 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक 14वीं मंजिल पर स्थित डायमंड दफ्तर तक पहुंचने के लिए आरोपी ने डक्ट का इस्तेमाल किया था। आरोपी बलवंत गुप्ता पहले हाईराइज की 17वीं मंजिल पर गया और फिर 29 जनवरी को 14वीं मंजिल पर आने के लिए डक्ट का इस्तेमाल किया। 

आरोपी शौचालय की खिड़की से कार्यालय में घुस गया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने तिजोरी तोड़ दी और 15 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि गुप्ता महामारी के कारण बेरोजगार था और उसने चोरी की क्योंकि वह अपने पिता के कैंसर के इलाज के लिए बिल जमा करना चाहता था। चोरी को अंजाम देने के बाद गुप्ता ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) छीन को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने चोर की पहचान करने के लिए दादर के विभिन्न स्थानों से कम से कम 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गुप्ता को नवी मुंबई के पनवेल से पकड़ा गया था। पुलिस ने चोरी का कीमती सामान बरामद कर लिया है। 

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा