लाइव न्यूज़ :

जयपुर में मां के साथ डॉक्टर को आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटे ने मारी गोली, पति को छोड़ लिव इन में थी महिला

By अनुराग आनंद | Updated: January 10, 2021 09:47 IST

महिला अपने ससुराल वालों को छोड़कर काफी दिनों से जयपुर में रह रही थी। ऐसे में कोटपूतली में ही रहने वाले एक डॉक्टर से महिला का अफेयर हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल का बेटा पंकज अपनी मां और एक डॉक्टर के बीच प्रेम संबंध को लेकर काफी दिनों से नाराज था।पुलिस ने इस बात की संभावना जताई है कि उसने अपनी मां और डॉक्टर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। जयपुर के कोटपूतली क्षेत्र में शनिवार सुबह डबल मर्डर होते ही पूरे इलाके में डर और दहशत फैल गया। 

आसपास के लोग यह जानकर आश्चर्य चकित रह गए कि इस घटना को किसी बाहरी ने नहीं बल्कि महिला के सगे बेटे ने अंजाम दिया है। आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 वर्षीय बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

जयपुर में हुए डबल मर्डर का क्या है मामला?

बता दें कि 20 साल का बेटा पंकज अपनी मां और एक डॉक्टर के बीच प्रेम संबंध को लेकर काफी दिनों से नाराज था। वह अपनी मां के इस रिश्ते को लेकर काफी दु:खी था। ऐसे में पुलिस ने इस बात की संभावना जताई है कि शनिवार सुबह उसने अपनी मां और डॉक्टर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। ऐसे में आवेश में आकर उसने दोनों की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

मां व प्रेमी को गोली मारने के बाद आरोपी ने फोन कर बहन को जानकारी दी-

इस मामले में मिल रही जानकारी के मुताबिक, दोनों लोगों को गोली मारने के बाद आरोपी लड़के ने बहन को फोन करके इस पूरे घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने ही फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुमन चौधरी (38) और डॉक्टर मतादीन शेखावत (41) की लाश को कब्जे में लिया।

दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी। मतादीन का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। ऐसे में पुलिस का मानना है कि डॉक्टर को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसे गुस्सा आया और उसने घटना को अंजाम दिया।

महिला की शादी हरियाणा में हुई थी, पति को छोड़ लिव इन में रह रही थी-

दरअसल, महिला सुमन चौधरी की शादी कई साल पहले हरियाणा में हुई थी। लेकिन, शादी के समय बाद ही वह ससुराल वालों से अलग-थलग अपने बेटे के साथ रह रही थी। सुमन कोटपूतली के ही भांकरी गांव की रहने वाली थी। वहीं, डॉक्टर अलवर का रहने वाला था और वह भी शादी-शुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। महिला का बेटा अपनी मां से मिलने कोटपूतली आया था। 

टॅग्स :जयपुरकोटपुतलीहत्याकांडराजस्थानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?