लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पति-पत्नी, बेटी व दामाद की चाकू से गोदकर हत्या, सभी लोग लहूलुहान पड़े मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 15:48 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना फरीदाबाद के सेक्टर-7ए की है। बदमाशों ने डॉ. प्रवीन मेहंदीरत्ता (58), उनकी पत्नी सुदेश, सौरभ कटारिया निवासी मेरठ और प्रियंका कटारिया की हत्या कर दी। डॉ. प्रवीन मेहंदीरत्ता एक्सरे क्लीनिक चलाते थे। डीसीपी राजेश कुमार के अनुसार डॉ. प्रवीन मेहंदीरत्ता की हत्या क्लीनिक के नीचे हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिनभर जब क्लीनिक नहीं खुला तो पड़ोसियों ने डॉक्टर मेहंदीरत्ता को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।डॉक्टर मेहंदीरत्ता द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर लोगों ने गुरुग्राम में रह रहे उनके बेटे दर्पण को फोन किया।

राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पति-पत्नी, बेटी व दामाद की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना फरीदाबाद के सेक्टर-7ए की है। बदमाशों ने डॉ. प्रवीन मेहंदीरत्ता (58), उनकी पत्नी सुदेश, सौरभ कटारिया निवासी मेरठ और प्रियंका कटारिया की हत्या कर दी। डॉ. प्रवीन मेहंदीरत्ता एक्सरे क्लीनिक चलाते थे। डीसीपी राजेश कुमार के अनुसार डॉ. प्रवीन मेहंदीरत्ता की हत्या क्लीनिक के नीचे हुई।

बाकी अन्य तीन व्यक्तियों की हत्या कमरे में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार को दिनभर जब क्लीनिक नहीं खुला तो पड़ोसियों ने डॉक्टर मेहंदीरत्ता को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर मेहंदीरत्ता द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर लोगों ने गुरुग्राम में रह रहे उनके बेटे दर्पण को फोन किया।

जब बेटे ने गुरुग्राम से आकर देखा तो परिवार के सभी लोग लहूलुहान पड़े मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। दर्पण ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही हत्या के बारे में और कोई जानकारी मिल पाएगी। 

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!