लाइव न्यूज़ :

बिहार के दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर दादी-पोते को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2023 17:25 IST

मृतक की पहचान दिलीप सिंह की मां तारा देवी (75) और पुत्र आदर्श कुमार सिंह (15) के रूप में हुई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उताराअपराधियों ने नुकीले हथियार से सिर और शरीर पर किया वारघटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है

पटना: बिहार में बेखौफ हुए अपराधियों ने घर में सो रहे कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से दरभंगा में सनसनी फैल गई। घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में शनिवार की रात घटी, जहां अपराधियों ने नुकीले हथियार से सिर और शरीर में जगह-जगह घोंपकर दादी-पोते को मार डाला।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान दिलीप सिंह की मां तारा देवी (75) और पुत्र आदर्श कुमार सिंह (15) के रूप में हुई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। दिलीप सिंह ईंट-भठ्ठा व्यवसायी हैं। पघारी चौर में उनकी चिमनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दिलीप सिंह के छोटे भाई तेज नारायण सिंह बथान से घर लौटे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी आवाज देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इस दौरान गांव का ही एक युवक किसी तरह से घर के अंदर घुसा और दरवाजा खोला तो दादी-पोते का खून से सना शव देखकर सभी दंग रह गए।

दोनों दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस के फूलो सिंह के बेटे कंचन सिंह को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर पवन कुमार और बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। वहीं, श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि सोनवा गांव निवासी तेजनारायण सिंह के बेटे दिलीप सिंह गांव में रहकर ईंट भठ्ठा का व्यवसाय करते हैं। जबकि छोटे पुत्र रामलला सिंह दरभंगा के हाउसिंग कालोनी में सपरिवार रहते हैं और वहीं पर तंबाकू का थोक कारोबार करते हैं। शनिवार की शाम दिलीप सिंह अपनी पत्नी मणिमाला देवी के साथ समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ स्थित ननिहाल चले गए। वे अपनी बीमार मामी से मिलने गए थे। वहीं, उनके छोटे भाई तेज नारायण सिंह रात में खाना खाकर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बने बथान (मवेशी घर) पर सोने के लिए चले गए। अपराधियों ने देर रात के पीछे से चाहरदिवारी फांदकर घर में गए और नुकीले धारदार हथियार से दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दोनों को मार डाला।

टॅग्स :बिहारBihar Policeहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए