लाइव न्यूज़ :

यूपी: नशीली गोली खिलाकर एयरफोर्स अफसर ने IIT कानपुर की छात्रा से हॉस्टल में किया रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 25, 2018 18:50 IST

पुलिस के मुताबिक एयरफोर्स के अफसर ने शादी का झांसा देकर कानपूर आईआईटी की छात्रा से रेप किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के आईआईटी (IIT) कानपुर की एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप एयरफोर्स के एक अफसर पर है। पुलिस के मुताबिक एयरफोर्स के अफसर ने शादी का झांसा देकर कानपूर आईआईटी की छात्रा से रेप किया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने आईआईटी हॉस्टल में ही उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक अलवर राजस्थान की रहने वाली छात्रा ने 2015 में आईआईटी, कानपुर में रिसर्च स्कॉलर में एडमीशन लिया था। पढ़ाई के दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती कोयम्बटूर तमिलनाडु के सुलूर एअरफोर्स स्टेशन पर तैनात शीतान्शू सिंह से हुई। शीतान्शू ने छात्रा को शादी का वादा कर फंसा लिया और अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रिश्ते के लिए भी मना लिया। पांच जनवरी को छात्रा के जन्मदिन के मौके पर शीतान्शू आईआईटी, कानपुर पहुंचा और आईआईटी कानपुर की हॉस्टल में घुस गया। उसने केक के साथ छात्रा को नशीली  दवा खिलाकर बेहोश किया और फिर उसका रेप किया। 

मामले में क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार सिंह का कहना है कि बिहार के सारण जिला निवासी शीतान्शू सिंह जो एयरफोर्स में अफसर है, उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोपी  शीतान्शू सिंह के खिलाफ आईपीसी की कई धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ आरोपी के एक मित्र अनंजय सिंह, उनकी बहन और बहनोई के खिलाफ भी केस दर्ज है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए  कोयम्बटूर तमिलनाडु रवाना हो चुकी है। 

टॅग्स :कानपुररेपउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला