लाइव न्यूज़ :

होटल से निकल कैफे जा रही थीं ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटर?, बाइक सवार शख्स ने पीछा किया, गलत तरीके से छुआ और भागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 19:36 IST

एमआईजी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला का शील भंग करने के लिए आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।क्रिकेटर को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ और भाग गया। पूरी दुनिया के सामने हमारा सिर नीचा कर दिया है।

इंदौरः आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा ले रही ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों का मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित तौर पर पीछा किया गया और उनमें से एक के साथ मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खजराना रोड इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई इस घटना के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक निधि रघुवंशी ने बताया कि दोनों क्रिकेटर अपने होटल से बाहर निकलीं और एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

रघुवंशी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उनमें से एक क्रिकेटर को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ और भाग गया। दोनों क्रिकेटर ने अपने टीम सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया, जिन्होंने स्थानीय सुरक्षा संपर्क अधिकारियों के साथ समन्वय किया और सहायता के लिए एक वाहन भेजा। सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए।

एमआईजी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला का शील भंग करने के लिए आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर ने संदिग्ध की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर आरोपी अकील खान को पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि खान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और मामले की जांच जारी है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का कथित तौर पर पीछा किए जाने और उनके साथ छेड़छाड़ की घटना पर गहरा दुख एवं नाराजगी व्यक्त की।

एमपीसीए ने एक बयान में कहा, ‘‘एमपीसीए इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ हुई गलत हरकत और अनुचित व्यवहार की परेशान करने वाली घटना से बहुत दुखी है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘किसी भी महिला को ऐसा ‘ट्रॉमा’ कभी नहीं सहना चाहिए। इस बुरी घटना से एमपीसीए में हर वह व्यक्ति प्रभावित हुआ है, जो महिलाओं का सम्मान करता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘खिलाड़ी इस दर्दनाक अनुभव से उबरकर हिम्मत और पक्के इरादे के साथ शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले में खेल रही हैं, यह देखना सच में प्रेरणा देने वाला है।’’ घटना के बारे में पूछे जाने पर राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे शर्मनाक करार दिया और कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से जुड़ा मामला है।’’ वहीं, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की घटना ने दुनिया के सामने भारत की छवि को धूमिल किया है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कोलकाता में कहा, ‘‘भाजपा शासित मध्य प्रदेश के इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की गई। ध्यान रहे, यह ‘डबल इंजन’ वाली सरकार के राज में हो रहा है। इसने पूरी दुनिया के सामने हमारा सिर नीचा कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुना है कि इस शर्मनाक कृत्य के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन हमें नहीं पता कि असली अपराधी की पहचान हुई है या नहीं। हम घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के लिए जल्द से जल्द उचित सजा चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआईसीसी वर्ल्ड कपआईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कपइंदौरPoliceमध्य प्रदेशमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?