लाइव न्यूज़ :

ट्रेन छूट न जाए, वायुसेना अधिकारी ने शराब के नशे में बम होने की फैलाई अफवाह, पुलिस ने ट्रेन में घुसकर शख्स को पकड़ा

By भाषा | Updated: January 22, 2023 08:11 IST

पुलिस के अनुसार वह देर से आया और दिल्ली से ट्रेन के प्रस्थान में देरी करने के लिए रेलवे को नशे की हालत में फर्जी कॉल की। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘कॉल करने वाले को कोच बी-9 सीट नंबर-1 से पकड़ा गया। उसकी पहचान उसके भारतीय वायुसेना के पहचान पत्र से हुई। उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे पीसीआर कमांड कक्ष ने शनिवार शाम 4.48 बजे बम होने की कॉल के बारे में पुलिस को सूचित किया।पुलिस जांच में पता चला कि भारतीय वायु सेना में सार्जेंट सुनील (35) सांगवान ने कॉल की थी। फोन कॉल करने वाले की चिकित्सा जांच की गई जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

नयी दिल्लीः नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई राजधानी एक्सप्रेस की रवानगी में देरी करने के उद्देश्य से बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीसीआर कमांड कक्ष ने शाम 4.48 बजे बम होने की कॉल के बारे में पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने कहा कि ट्रेन शाम 4.55 बजे मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी। रेलवे और मध्य जिले के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल भी अभियान में शामिल हुआ, लेकिन ट्रेन में से कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरीश एच पी ने कहा, ‘‘मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया और पता चला कि भारतीय वायु सेना में सार्जेंट सुनील (35) सांगवान ने कॉल की थी। ’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगवान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सुनील सांगवान को मुंबई के सांताक्रूज में वायु सैनिक अड्डे पर अपनी तैनाती की जगह जाने के लिए ट्रेन में सवार होना था।

पुलिस के अनुसार वह देर से आया और दिल्ली से ट्रेन के प्रस्थान में देरी करने के लिए रेलवे को नशे की हालत में फर्जी कॉल की। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘कॉल करने वाले को कोच बी-9 सीट नंबर-1 से पकड़ा गया। उसकी पहचान उसके भारतीय वायुसेना के पहचान पत्र से हुई। उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘फोन कॉल करने वाले की चिकित्सा जांच की गई जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कानून के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’ 

टॅग्स :IAFdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए