लाइव न्यूज़ :

Harpic, Zandu Balm 'आई ड्रॉप' को लगाकर नौकरानी ने बुजुर्ग को किया अंधा, अकेली महिला को लूटने के फिराक में थी आरोपी, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 4, 2022 14:59 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला की आंख खराब का फायदा उठाकर चोरी करने की फिराक में थी।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।यहां पर एक बुजुर्ग को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीले मिश्रण देने की खबर सामने आई है।महिला बुजुर्ग को अंधा कर चोरी करने के उद्देश्य से आरोपी ने यह काम किया है।

हैदराबाद:हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक केयरटेकर नौकरानी द्वारा बुजुर्ग महिला को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीले मिश्रण को आई ड्राप के रूप में देकर उसे अंधा करने की खबर सामने आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) का कहना है कि आरोपी द्वारा बुजुर्ग के साथ ऐसा करने के पीछे चोरी का उद्देश्य था। मामले की आगे जांच में पुलिस लग गई है। 

क्या है पूरा मामला

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह मामला सिकंदराबाद के नचाराम में एक अपार्टमेंट परिसर का है जहां पर बुजुर्ग महिला अकेली रहती है। यहां पर 73 साल की एक बुजुर्ग महिला हेमवती को उसकी 32 वर्षीय केयरटेकर नौकरानी पी भार्गवी ने अंधा कर दिया है। खबर के अनुसार, केयरटेकर नौकरानी चोरी की फिराक में थी और इसलिए वह मौका बनाने के लिए बहुत पहले से हार्पिक और झंडू बाम के जहरीले मिश्रण दे रही थी। उस जहरीले मिश्रण को लंबे समय से इस्तेमाल करने के कारण बुजुर्ग की आंखे खराब हो गई थी। इस बात की पुष्टी डॉक्टरों ने की है। 

बेटे को नौकरानी पर हुआ था शक

जानकारी के मुताबिक, बेटे शशिधर ने पिछले साल केयरटेकर नौकरानी को अपनी मां की देखभाल के लिए रखा था। उसका बेटा केयरटेकर नौकरानी के भरोसे अपनी मां को छोड़कर लंदन चला गया था। जब उसकी मां ने पिछले साल अपनी बेटे से आंखों में दिक्कत की शिकायत की थी तो बेटे ने मां को एल.वी. प्रसाद नेत्र अस्पताल में देखाया था। 

यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि उसकी मां को जहरीले मिश्रण को आई ड्राप के रूप में दिया गया है। इसके बाद शशिधर को नौकरानी पर शक हुआ और मामला पुलिस में दर्ज हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वे चोरी के लिए बुजुर्ग को हार्पिक और झंडू बाम के जहरीले मिश्रण देते थी ताकि वह मौका पाकर हाथ साफ कर सके। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने