मध्य प्रदेश: पत्नी की आंख और गले में गोंद डाल की हत्या, 5 रुपये के फेविक्विक से दिया खौंफनाक वारदात को अंजाम
By भारती द्विवेदी | Published: August 4, 2018 09:07 AM2018-08-04T09:07:29+5:302018-08-04T09:07:29+5:30
इस जघन्य अपराध की जानकारी पुलिस को आरोपी के नाबालिग बेटे ने दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
नई दिल्ली, 4 अगस्त:मध्य प्रदेश के विदिशा से एक रोंगटे खड़े करने देने वाली खबर आई है। वहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी है। खबर के मुताबिक, विदिशा के राजपूत कॉलोनी में रहने वाले हाल्केराम कुशवाहा ने पहले अपनी पत्नी के आंख और गले में गोंद डाला फिर उसका गला दबा उसे मौत के घाट उतारा दिया। इस जघन्य अपराध की जानकारी पुलिस को आरोपी के नाबालिग बेटे ने दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। हालांकि आरोपी ने पत्नी की हत्या क्यों की है, उन कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि गोंद के जरिए हत्या करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल फरवरी में उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक बेटे ने अपने पिता की गला रेत हत्या की थी, फिर खून को रोकने के लिए गोंद की मदद से कटे हुए भाग को चिपकाने की कोशिश की थी। हालांकि जब खून नहीं रुका फिर बेटे ने पिता को उसी हाल में छोड़ फरारा हो गया था।
साल 2016 के मई में मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए उसकी आंख में गोंद डाल दी थी। दरअसल महिला अपने पति के पीने की लत से बेहद परेशान थी। पति को सबक सिखाने के लिए उसने रात में सोते समय उसके आंख में गोंद डाली दी। सुबह उठाकर जब उसके पति ने मदद मांगी तो महिला ने मदद करने से इंकार कर दिया था। साथ ही पड़ोसियों को भी मदद के लिए आगे नहीं आने दिया। फिर पुलिस के मदद से पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया था।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!