लाइव न्यूज़ :

शंकालू पति ने पत्नी की दराते से हत्या की, खुद भी जहर पीकर दी जान, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए

By बृजेश परमार | Updated: April 9, 2023 20:56 IST

प्रारंभिक रूप से जांच में सामने आया है कि मृतक दिनेश शंकालू प्रवृत्ति का था और पत्नी पर शंका करता था। पूर्व में उनका ऐसी बातों को लेकर विवाद भी हुआ था। रविवार को पति एवं पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक दिनेश शंकालू प्रवृत्ति का था और पत्नी पर शंका करता थापूर्व में उनका ऐसी बातों को लेकर विवाद भी हुआ थापति एवं पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं

उज्जैन: खाचरौद थाना अंतर्गत ग्राम नंदवासला में खेत पर काम करने गए पति दिनेश पिता रमेश (32 वर्ष) ने पत्नी भावना (30 वर्ष) की दराते से हत्या कर दी और खुद  कीटनाशक पी लिया। दंपति के बेटे आशीष (8 वर्ष) ने सबसे पहले देखा। गंभीर हालत में दिनेश की रतलाम अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।  पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आत्महत्या का मर्ग कायम किया गया है।

खाचरौद थाना प्रभारी रवीन्द्र यादव के अनुसार जिले की सीमा का गांव नंदवासला में शनिवार को मृतक दिनेश और उसकी पत्नी भावना गांव के घर से खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोपहर में उनका बेटा आशीष स्कूल से घर पहुंचा और घर पर स्कूल बैग रखकर खेत चला गया। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो उसने मां को लहुलुहान हालत में देखा और फिर अपने पिता को तलाशा तो वह भी कुछ ही दूरी पर बेसुध हालात में मिले। उसके पिता के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे के रोने की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौक़े पर पहुँचे। इस समय तक युवक कि साँसे चल रही थी।

तत्काल परिजन उसे रतलाम अस्पताल लेकर पहुँचे जहां युवक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रूप से जांच में सामने आया है कि मृतक दिनेश शंकालू प्रवृत्ति का था और पत्नी पर शंका करता था। पूर्व में उनका ऐसी बातों को लेकर विवाद भी हुआ था। रविवार को पति एवं पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन करते हुए प्रारंभिक जांच में पति दिनेश का शंकालू प्रवृत्ति का होना सामने आया है। टीआई यादव के अनुसार परिवारज़नो से पूछताछ के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा। मामले में खाचरौद थाना प्रभारी रवींद्र यादव का कहना था कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एवं परिवार जनों के बयान के बाद ही घटना कि वास्तविकता का पता चल सकेगा।

15 दिनों में दूसरा मामला

गौरतलब है कि 28 मार्च को धंधे में नुकसान के मानसिक तनाव में नरवर थाना अंतर्गत टंकारिया गांव के निवासी उंकारलाल नरवरिया 42 वर्ष ने ने पत्नी ताराबाई 35 वर्ष की विवाद के चलते चाकू मार कर हत्या कर दी,बीच बचाव में आई बेटी रवीना 12 वर्ष की भी चाकू मारकर हत्या कर दी थी ।युवक ने स्वयं को भी चाकू मार कर गंभीर  घायल कर लिया था।युवक को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई