लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: दिल्ली से गिरफ्तार ISIS आतंकी के घर से मिले विस्फोटक और सुइसाइड जैकेट, फिदायीन हमले की थी तैयारी

By सुमित राय | Updated: August 23, 2020 12:58 IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है, जिसमें एक्सप्लोसिव जैकेट भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बलरामपुर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामत हुआ है, जिसमें विस्फोटक जैकेट शामिल हैं।दिल्ली में गिरफ्तार किया गया आईएसआईएस संचालक बलरामपुर का मूल निवासी है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामत हुआ है, जिसमें विस्फोटक जैकेट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर फिदायीन हमले के लिए जैकेट तैयार किया गया था। सूत्रों ने बताया है कि कल (शनिवार) दिल्ली में गिरफ्तार किया गया आईएसआईएस संचालक बलरामपुर का मूल निवासी है, जिसकी पहचान अबू यूसुफ के तौर पर हुई है।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन ISIS से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को आईईडी के साथ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि ये अकेले ही हमले की योजना बना रहा था।

अबू यूसुफ के पिता कफील अहमद ने कहा, "मुझे अफसोस है कि वह इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। मैं चाहता हूं कि यदि संभव हो तो उसे एक बार के लिए माफ कर दिया जाए, लेकिन उसका कृत्य गलत है। अगर मुझे उसकी गतिविधियों के बारे में पता होता तो मैं उसे छोड़ने के लिए कहता।"

अबू यूसुफ की पत्नी ने कहा, "उसने घर पर बारूद और अन्य सामग्री जमा कर रखी थी। जब मैंने उससे कहा कि उसे ऐसे काम नहीं करने चाहिए, तो उसने मुझसे कहा कि मुझे उसे नहीं रोकना चाहिए। काश उसे माफ किया जा सके। मेरे चार बच्चे हैं। मैं कहां जाऊंगी?"

दिल्ली से आतंकी की गिरफ्तारी के बाद से ही उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया था और सभी पुलिस अधिकारियों से सतर्कता तथा जरूरी एहतियात बरतने को कहा था। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, होटलों, सड़क के किनारे भोजनालयों, न्यायिक भवनों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन तलाशी लेने और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया था कि संदिग्ध आतंकी ने आत्मघाती हमले के लिए एक फिदायीन परिधान भी तैयार किया था और अपने गांव के कब्रिस्तान के पास उसने छोटे उपकरणों के जरिए इसका परीक्षण भी किया। जांच अधिकारी इसका पता चला रहे हैं कि उसने कब प्रेशर कुकर आईईडी बनाए या किसी ने उसे यह दिया। 

टॅग्स :आईएसआईएसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम