लाइव न्यूज़ :

कब तक मरते रहेंगे सीवर मजदूर, कार्य के दौरान हादसा, चार की मौत

By भाषा | Updated: August 28, 2019 20:55 IST

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुपरवाइजर कान सिंह (22), कैलाश मीणा (18), जेसीबी चालक धर्मचंद मीणा और ट्रैक्टर चालक प्रहलात मीणा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मनवाखेड़ा स्कूल के पास स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे सीवरेज का काम चल रहा है और दो श्रमिक कार्य के लिए सीवरेज लाइन में उतरे थे और अचानक दोनों मजदूर मिट्टी धंस जाने से अंदर फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्दे कोई हलचल नहीं होने पर दो अन्य मजदूर उनके बचाव में सीवरेज लाइन में उतरे लेकिन वो भी अंदर फंस गये।आपदा प्रबन्धन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग के दल ने राहत एवं बचाव कार्य के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला।

राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन सीवरेज कार्य के दौरान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुपरवाइजर कान सिंह (22), कैलाश मीणा (18), जेसीबी चालक धर्मचंद मीणा और ट्रैक्टर चालक प्रहलात मीणा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मनवाखेड़ा स्कूल के पास स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे सीवरेज का काम चल रहा है और दो श्रमिक कार्य के लिए सीवरेज लाइन में उतरे थे और अचानक दोनों मजदूर मिट्टी धंस जाने से अंदर फंस गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई हलचल नहीं होने पर दो अन्य मजदूर उनके बचाव में सीवरेज लाइन में उतरे लेकिन वो भी अंदर फंस गये। प्रशासन और आपदा प्रबन्धन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग के दल ने राहत एवं बचाव कार्य के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला।

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई ने चारों मजदूरों की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया के मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा क्योंकि दम घुटने के कारण होने वाली मौतों की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता। बचाव दलों को उनके शरीर पर हेलमेट, बूट या मुखौटा जैसे कोई सुरक्षा साधन नहीं मिले। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर