लाइव न्यूज़ :

लव अफेयर से नाराज भाई ने 12वीं की छात्रा को मारी गोली, हिरासत में परिवार के 6 सदस्य, जानें मामला

By भाषा | Updated: February 16, 2020 19:52 IST

पुलिस को प्रेम प्रसंग के सिलसिले में छात्रा की हॉरर किलिंग का अंदेशा है और उसने इस वारदात के सिलसिले में छात्रा के परिवार के छह लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे थाना सरधना पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर बताया है कि मृतका का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने बताया कि घटना को छिपाने के लिये प्रशांत ने कुछ हवाई फायर भी किये

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र में 12वीं की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को प्रेम प्रसंग के सिलसिले में छात्रा की हॉरर किलिंग का अंदेशा है और उसने इस वारदात के सिलसिले में छात्रा के परिवार के छह लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अविनाश पांडे ने रविवार को बताया कि परिजन तीन घंटे तक घटना को छुपाए रहे।

उन्होंने कहा कि सूचना पर उच्च अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इस दौरान परिजनों द्वारा घर में बिखरा खून साफ करने का प्रयास किया गया था। इसे देखकर टीम को शक हुआ। उन्होंने कहा कि घर में सामान भी बिखरा हुआ था और प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था, जैसे छात्रा ने संघर्ष किया हो। पांडे ने कहा कि छात्रा के हाथ में कुछ चूड़ियां थीं, जो टूटी हुई थीं। उनके मुताबिक पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी छात्रा के ताऊ के लड़के प्रशांत, छात्रा के माता-पिता, भाई, ताऊ समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर थाना सरधना पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर बताया है कि मृतका का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया और उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक छात्रा के भाई और ताऊ के लड़के प्रशांत ने घटना से पहले शराब पी। उन्होंने बताया कि इसके बाद घरवालों की मौजूदगी में प्रशांत ने छात्रा को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि घटना को छिपाने के लिये प्रशांत ने कुछ हवाई फायर भी किये और घटनास्थल पर खून साफ कर मौके से छात्रा को उठाकर अन्दर कमरे मे ले गये और कमरे में भी साफ सफाई की उसके बाद योजना बनाकर 112 नम्बर पर झूठी सूचना दी गयी थी । सरधना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :मेरठहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई