लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: चिकित्सा उकरण खरीद घोटाले मामले में निलंबित स्वास्थ्य निदेशक को मिली सशर्त जमानत 

By अनुराग आनंद | Updated: May 30, 2020 14:06 IST

अजय कुमार गुप्ता को चिकित्सा खरीद घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय ने उन्हें प्रत्येक जमानत पर 2 लाख रुपये के जमानतदार और व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दी है।कोर्ट ने सभी दलीलों को सुनने के बाद आरोपित को सशर्त जमानत दे दी है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश चिकित्सा उकरण खरीद घोटाले मामले में निलंबित स्वास्थ्य निदेशक अजय कुमार गुप्ता को सशर्त जमानत मिली है। अदालत ने उसे यह भी निर्देशित किया कि वह किसी भी गवाह को न तो प्रभावित करे और न ही बात करे। इसके अलावा, आरोपी को जांच एजेंसी द्वारा आवश्यक होने पर उसे जांच में शामिल होना होगा।

अजय कुमार गुप्ता को चिकित्सा खरीद घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय ने उन्हें प्रत्येक जमानत पर 2 लाख रुपये के जमानतदार और व्यक्तिगत मुचलके पर जमानत दी है।

शनिवार को पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर विजिलेंस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में आरोेपित पक्ष और विजिलेंस के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई।

दलील दी गई कि विजिलेंस के पास पांच दिन की न्यायिक हिरासत और पांच दिन का पुलिस रिमांड मिलाकर दस दिन का पर्याप्त समय था। कोर्ट ने सभी दलीलों को सुनने के बाद आरोपित को सशर्त जमानत दे दी है।

हालांकि विजिलेंस की ओर से गुप्ता के 5 दिन के रिमांड की मांग की गई थी लेकिन जिला सत्र न्यायाधीश ने ये कह कर उनकी मांग को ख़ारिज कर दिया कि 10 दिनों में उन्होंने गुप्ता से क्या पूछताछ की। इसे लेकर वे शाम तक वे विजिलेंस को समय दे सकते है।

ऑडियो क्लिप के अलावा विजिलेंस के पास गुप्ता के ख़िलाफ़ क्या सबूत है। इस पर विजिलेंस कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। थोड़ी देर ब्रेक लेने के बाद सत्र न्यायाधीश ने अजय गुप्ता को ज़मानत दे दी। जाहिर है आरोपी डॉ. अजय कुमार गुप्ता की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई आज यानी 30 मई तक के लिए टाल दी थी।

आरोपी गुप्ता के वकील कश्मीरी सिंह ठाकुर की ओर से जिला एंव सत्र न्यायालय में पिछले मंगलवार को जमानत याचिका दाखिल की गई थी और उस पर आज सुनवाई हुई।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशक्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा