लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: 6 अनुसूचित जाति के छात्रों से स्कूल के शौचालयों को साफ करवाने के आरोप में प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, बच्चे के हाथों पर पड़े छालों से हुआ है मामले का खुलासा

By आजाद खान | Updated: December 4, 2022 17:21 IST

बताया जा रहा है कि इस आरोप का खुलासा तब हुआ था जब बच्चों के हाथों पर छाले दिखाई दिए थे। ऐसे में माता-पिता के पूछने पर बच्चों ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के बारे में जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में एक प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि वह 6 अनुसूचित जाति के छात्रों से शौचालएं साफ करवाती थी। शिकायत मिलने पर आरोपी को निलंबित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेन्नईः तमिलनाडु के इरोड जिले के एक महिला प्रधान शिक्षिका पर स्कूल के अनुसूचित जाति के छात्रों से शौचालय साफ कराने का आरोप लगा है। ऐसे में शिकायत के बाद महिला प्रधान शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यही नहीं दावा यब भी है कि कुछ अनुसूचित जाति के छात्रों से स्कूल के शौचालयों को ब्लीचिंग पाउडर से साफ करवाया जाता है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई हुई है और प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तारी के साथ उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है। 

क्या है महिला प्रधान शिक्षिका पर आरोप

यह घटना इरोड जिले के पलक्कराई पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय का है जहां पर बतौर प्रधानाध्यापिका वह तैनात थी। प्रधानाध्यापिका गीता रानी पर यह आरोप है कि वे स्कूल में पढ़ने वाले छह अनुसूचित जाति के छात्रों से स्कूल के टॉयलेट साफ करवाती थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन में से एक बच्चे ने घटना के बारे में अपनी मां को बोला था। 

दरअसल, कुछ छात्रों के माता-पिता ने जब अपने बच्चों के हाथों में छाले देखें तो उनसे इस बारे में जानकारी ली थी। ऐसे में बच्चों ने बताया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनुसूचित जाति के छात्रों से सकूल के टॉयलेट को साफ करवाती है। यही नहीं डेंगू के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती एक बच्चे ने अपने माता-पिता को बताया कि स्कूल के कुछ अनुसूचित जाति के छात्रों से शौचालयों को ब्लीचिंग पाउडर से साफ करवाया जाता है। 

प्रधानाध्यापिका पर हुई है कार्रवाई 

ऐसे में बच्चों से प्रधानाध्यापिका के बारे में सुनने के बाद उनके माता-पिता ने सारी घटना को पुलिस को जानकारी दी थी जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापिका को जिले के पेरुंदुरई से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के सामने आने के बाद प्रधानाध्यापिका को 30 नवंबर को सस्पेंड भी कर दिया गया है। 

बताया यह भी जा रहा है कि स्कूल में बच्चों के लिए एक और टीचर्स के लिए एक शौचालय था। ऐसे में यह भी दावा किया जा रहा था इन बच्चे से दोनों शौचालाएं को साफ करवाया जाता था। 

टॅग्स :क्राइमTamil NaduSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO