लाइव न्यूज़ :

हजारीबागः पालतू कुत्ते के चलते बदमाशों का एटीएम लूटने का मंसूबा नाकाम, भौंकने के कारण मालिक और पड़ोसियों की नींद खुली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 22:11 IST

पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम को काटने का काम लगभग पूरा ही कर चुके थे कि बरनवाल का पालतू कुत्ता सांबा भौंकने लगा। इससे उसके मालिक और पड़ोसियों की नींद खुल गई।

Open in App
ठळक मुद्देचैठी गांव में जीटी रोड पर एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लूटपाट करने पहुंचा।लोगों की नींद खुल गई तो लुटेरे क्षतिग्रस्त मशीन को छोड़कर फरार हो गए।एटीएम में 27 लाख रुपये थे।

हजारीबागःझारखंड के हजारीबाग जिले में एक सतर्क पालतू कुत्ते के चलते बदमाशों का एटीएम लूटने का मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुटेरों का एक गिरोह रात के अंधेरे में गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर एवं हथौड़े लेकर चौपारण थाना क्षेत्र के चैठी गांव में जीटी रोड पर एक मकान के भूतल पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में लूटपाट करने पहुंचा।

 

जिस मकान में एटीएम है, उसके मालिक सुधीर बरनवाल हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश एटीएम को काटने का काम लगभग पूरा ही कर चुके थे कि बरनवाल का पालतू कुत्ता सांबा भौंकने लगा। इससे उसके मालिक और पड़ोसियों की नींद खुल गई।

उन्होंने बताया कि जब लोगों की नींद खुल गई तो लुटेरे क्षतिग्रस्त मशीन को छोड़कर फरार हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में 27 लाख रुपये थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें इसमें राज्य के बाहर के लुटेरों के शामिल होने का संदेह है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा