लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप कांडः यूपी सीएम ने की पीड़ित परिवार से बात, 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 30, 2020 18:51 IST

हाथरस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने के निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गैंगरेप पीड़िता के परिवार से बातचीत की है।योगी सरकार ने गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और गला दबाए जाने की घटना की शिकार हुई 19 वर्षीय दलित लड़की की मौत मामले को लेकर देश में रोष व्याप्त है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गैंगरेप पीड़िता के परिवार से बातचीत की है।

योगी सरकार ने गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा परिजनों को घर और सरकारी नौकरी भी देने का वादा किया है। वहीं, मानवाधिकार आयोग ने यूपी के डीजीपी और चीफ सेक्रटरी को नोटिस भेजा है। 

दरअसल, हाथरस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने के निर्देश दिए।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत सिह ने बताया कि लड़की का अंतिम संस्कार बीती रात दो बजे परिजनों की सहमति से पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। हालांकि लड़की के परिजनों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के लिये उनकी सहमति नही ली गई। लड़की के भाई ने कहा कि 'पुलिस जबदरदस्ती शव को ले गयी।' 

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक, लड़की ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला