लाइव न्यूज़ :

चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, कुछ घंटे बाद ही पीड़िता ने कुएं में कूद कर दी जान

By भाषा | Updated: February 13, 2019 16:20 IST

घटना हरियाणा के भिवानी जिले की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को कुएं से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया और इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

Open in App

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव में एक नाबालिग 14 वर्षीय लड़की के साथ रिश्ते में उसके चाचा लगने वाले एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया, जिसके बाद किशोरी ने कुयें में कूद कर जान दे दी ।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को कुएं से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया और इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी ।

जुई चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 

जुई क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी भतीजी घर पर अकेली थी। उसे अकेली देख रिश्ते में चाचा लगने वाले एक लड़के ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया । 

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित युवक की 14 फरवरी को शादी होनी थी ।

उन्होंने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट व आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :रेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े