लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 48 घंटे में 3 रेप से दहल गया पूरा प्रदेश, दो की मौत, एक का 'निर्भया' जैसा हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2018 14:46 IST

पानीपत, जींद और फरीदाबाद में एक बाद एक गैंगरेप की घटनाएं सामने आई है।

Open in App

देश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है, चाहे फिर वह यूपी हो मध्यप्रदेश या फिर देश की राजधानी दिल्ली हो। ताजा मामला हरियाणा का है, जहां 48 घंटे में गैंगरेप की तीन घटनाएं देखने को मिली हैं। इन घटनाओं में दो रेप पीड़िताओं की हत्या कर दी गई है, जबकि एक जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। गैंगरेप के 3 अलग-अलग मामले जींद, फरीदाबाद और पानीपत में हुए हैं। जींद और पानीपत के रेप पीड़िता की मौत हो चुकी है। फरीदाबाद में भी 22 साल की लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है। पानीपत मामले में  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जींद और फरीदाबाद गैंगरेप के आरोपी अभी भी फरार हैं। 

पहली घटना: पानीपत -बच्ची के शव के साथ भी किया रेप

पानीपत  के उरलाना कलां गांव में रहने वाली 11 साल की मासूम के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। टीओआई के मुताबिक, बच्ची शनिवार 13 जनवरी की शाम को पांच बजे कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों प्रदीप और सागर बच्ची को लालच देकर अपने घर ले गए और गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब आरोपियों ने बच्ची के शव के साथ रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी के गठन का भी दावा किया है। 

दूसरी घटना: जींद- निर्भया जैसा हुआ हाल 

जींद में एक 15 साल की दलित लड़की के साथ रेप हुआ। इसके बाद बेहरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, डॉक्टर का कहना है कि पीड़िता की हालत देखकर पता चल रहा था कि वह किस हैवानियत की शिकार हुई है। तीन से चार लोग ने इस गैंगरेप को अंजाम दिया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी  ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।  पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एक भी आरोपी अभी तक  पकड़ा नहीं गया है। 

 

तीसरी घटना: फरीदाबाद- किडनैप कर कार में गैंगरेप किया

रविवार 14 जनवरी को फरीदाबाद में भी गैंगरेप का मामला सामने आया। यहां एक 23 साल की लड़की को तीन लोगों ने किडनैप कर कार में गैंगरेप किया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीपी के अनुसार, लड़की के सिर और शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए हैं। गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को सीकरी के पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :हरियाणागैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा