लाइव न्यूज़ :

जब दोस्ती के आड़े आया पैसा तो युवक ने कार में जला कर मार डाले अपने दो साथी, जानें पूरा मामला?

By भाषा | Updated: February 11, 2019 05:11 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, ‘‘शुक्रवार की सुबह बरसाना-छाता मार्ग पर आजनौख गांव के समीप एक मारुति ईको कार पूरी तरह से जली हुई अवस्था में मिली।

Open in App

हरियाणा के पलवल जनपद के गांव मंडकोला निवासी दो युवकों ने खुद को मरा दिखाकर बीमे के तीन करोड़ बीस लाख रुपए हड़पने की बेहद खौफनाक साजिश रची और इसे अंजाम देने के लिये अपने ही दो दोस्तों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, ‘‘शुक्रवार की सुबह बरसाना-छाता मार्ग पर आजनौख गांव के समीप एक मारुति ईको कार पूरी तरह से जली हुई अवस्था में मिली। उस गाड़ी में पुलिस को दो नरकंकाल भी मिले।”  उन्होंने बताया,“‘प्रथमदृष्टया माना जा रहा था कि शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लग गई और कार में सवार दो व्यक्ति उसमें जलकर मर गए। दोनों शव इतनी बुरी तरह से जले थे कि उनकी कोई शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।’’ एसएसपी ने बताया, ‘‘मामले की जांच कर रही पुलिस टीम किसी नतीजे पर पहुंचती, उससे पूर्व ही अगले दिन हरियाणा के निकटवर्ती जनपद पलवल के थाना हथीन की एक पुलिस टीम मथुरा पहुंची और मंडकोला गांव के दो युवक जो गोवर्धन आए थे, उनके गायब होने की जानकारी दी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हरियाणा पुलिस ने जिस कार का जिक्र किया था, वह वही कार निकली। लेकिन उन्होंने बताया कि उसमें चार युवक मंडकोला से चले थे। परंतु, मौके पर तो दो के ही शव मिले। इस पर कार मालिक के मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल मालूम कर उसका पता लगाया तो वह जिंदा मिला।’’ एसएसपी पंकज ने बताया, ‘यह पूरी घटना लालाराम (35) पुत्र झम्मन लाल के दिमाग की उपज थी। जिसने अपने जिगरी दोस्त और रोहताश (34) पुत्र बुद्धि के साथ योजना बनाकर एक माह पूर्व जनवरी में तीन करोड़ 20 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी खरीदी और फिर गुरुवार को मथुरा घूमने का प्रोग्राम बना लिया। वे दोनों खुद को मरा दिखाकर घरवालों से क्लेम कराकर बीमा राशि हड़पना चाहते थे।’’ उन्होंने अपनी लाशें बरामद कराने के लिए गांव के दो अन्य दोस्त लेखन (38) पुत्र राम सिंह और कुंवरपाल (40) पुत्र गंगासहाय को साथ ले लिया। गुरुवार की रात घर लौटते समय योजनानुसार उन दोनों को नशे में धुत कर कार में आग लगा दी और उसके बाद वे फरार हो गए। लेकिन जब वे दोनों वापस घर नहीं पहुंचे और उनके मोबाइल फोन की लोकेशन मथुरा तक मिली और उसके बाद फोन बंद हो गया तो लालाराम के बड़े भाई चिरंजीलाल ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन जब जांच में यह पता चला कि उन्होंने हाल ही में बीमा कराया था तो पुलिस को शक हो गया। दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लेकर पुलिस ने उनकी हर हरकत का पता लगाया और लालाराम को दबोच लिया। इसके बाद रविवार को लालाराम से ही पूरी योजना उगलवा ली। जिसके अनुसार वे दोनों अलग-अलग ली गई बीमा पॉलिसियों का फर्जी भुगतान लेना चाहते थे। पुलिस को शक है कि इस योजना में उनके परिवारीजन भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस अब रोहताश की खोज में जुट गई है।

टॅग्स :हरियाणाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट